सरहुल, रामनवमी और ईद पर्व को लेकर गौशाला ओपी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया…

सरहुल, रामनवमी और ईद पर्व को लेकर गौशाला ओपी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया…

धनबाद(SINDRI):गौशाला ओ‌‌. पी. सरहुल, रामनवमी और ईद पर्व को देखते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने को लेकर शुक्रवार को गौशाला ओ.पी. परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक गौशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई एवं सहयोग ओपी पुलिस अधिकारी एस आई सत्यानंद कुमार, ए एसआई वीरेंद्र कुमार, ऐ एस आई बिरस तिग्गा एवं ए एस आई प्रदीप मुर्मू द्वारा किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, राजनीतिक कार्यकर्ता, जमा मस्जिद के प्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित सदस्यों को सरकार की गाइडलाइंस की जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी ने कहा कि आगामी त्योहारों पर डीजे पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। त्योहारों में शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप में गलत या भड़काऊ संदेश देने पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रामनवमी के शुभ अवसर पर दिनांक 6 अप्रैल रविवार को हेट कांड्रा शिव शक्ति क्लब से अखाड़ा शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसकी जानकारी ओपी प्रभारी को दी गई। पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव साझा किए ,जिसे नोट कर पुलिस अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके में कुमार महतो, राजेश महतो, रंवीर महतो,सहदेव सिंह ,बबन सिंह, सुशील दुबे, अशोक सिंह, रामनिवास अग्रवाल, दशरथ ठाकुर, करनेश कुमार सिंह, प्रकाश महतो, देव कुमार महतो, अमर सिंह,चूंमकि देवी ,आशा देवी, सावित्री पांडेय, मीना देवी, संगीता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *