ओबीसी और एनसीएल सर्टिफिकेट के लिये जिलाशासक दफ़्तर का चक्कर काट रहे रेलवे टेक्निसियन का एक्जाम पास कर चुके बेरोजगार…

ओबीसी और एनसीएल सर्टिफिकेट के लिये जिलाशासक दफ़्तर का चक्कर काट रहे रेलवे टेक्निसियन का एक्जाम पास कर चुके बेरोजगार…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के एसडीओ ऑफिस से लेकर पश्चिम बर्धमान जिला शासक के कार्यालय तक जिले के ओबीसी कास्ट के अंतर्गत आने वाले कई युवा बेरोजगार चक्कर काट रहे हैं, उनका आरोप है की उनके पास खुदको ओबीसी एनसीएल कटगरी मे साबित करने के लिये वह तमाम जरुरी दस्तावेक मौजूद हैं, जिसकी मांग सरकार करती हैं बावजूद उसके उनका सर्टिफिकेट नही बन रहा है, उन्होंने यह भी कहा की राज्य के पश्चिम बर्धमान जिला छोड़कर पश्चिम मेदनीपुर, बांकूड़ा सहित कई अन्य जिले हैं जहाँ ओबीसी एनसीएल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं, पर पश्चिम बर्धमान ही एक ऐसा जिला है जहाँ ओबीसी एनसीएल सर्टिफिकेट नही बनाए जा रहे, ऐसे मे उनका वर्षों का मेहनत बेकार होता दिख रहा है, उनके तमाम सपने टूटते दिख रहे हैं, जो सपने उन्होंने इल्जाम की तैयारी से पहले देखे थे, सर्टिफिकेट पाने की चाह मे एसडीओ दफ़्तर का चक्कर काट रहे अमित बर्नावाल की अगर माने तो उसने रेलवे टेक्निसियन का इल्जाम निकाला है, चेन्नई जोन का ऐसे मे उसका अप्रैल महीने मे मेडिकल होना है और अभी तक उसका ओबीसी एनसीएल का सर्टिफिकेट नही बन पाया है, वह कैसे बिना सर्टिफिकेट के मेडिकल के लिये जाएं, उनके पास अगर सर्टिफिकेट नही रहा तो उनका पेपर अन कम्प्लीट होने के कारण छांट दिया जायेगा, यह कहकर की उन्होंने ओबीसी एनसीएल कटगरी के बेस पर ही रेलवे टेक्निसियन का एक्जाम दिया था और उसमे क्वालीफाई भी की है, वहीं अमित के तरह राहुल, राकेश, सुभम की अगर माने तो उन्होंने ने भी रेलवे टेक्निसियन का एक्जाम निकाला है कोई सिकंदराबाद तो कोई कोलकाता जोन का सबका वहीं हाल है, किसी को सर्टिफिकेट नही मिली है, ऐसे मे उन्होने तंग आकर पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नम्बलम से मुलाक़ात की और अपनी समस्याओं से उनको अवगत करवाया, वहीं जिला शासक ने उनको यह कहा की सर्टिफिकेट ईसू मामले मे उनका अदालत मे कुछ मामला चल रहा है, जिस कारण सर्टिफिकेट ईसू करने मे कुछ समस्याएं आ रही हैं आसा है वह बहोत जल्द ही ठीक हो जायेगी, वहीं उन्होने आवेदकों को यह कहा की वह एसडीओ दफ़्तर जाएं और अपना फॉर्म जमा करवाएं वह ओबीसी डिपार्टमेंट से मामले मे बात करेंगे इसमे क्या रास्ता निकलता है वह जरूर निकालेंगे, जिला शासक के इस आश्वासन से आवेदकों को थोड़ी देर के लिये संतावना तो मिल गई पर उनके मामले का हल कबतक होगा यह स्पस्ट नही हुआ आवेदकों का यह कहना है की अगर समय पर उनका सर्टिफिकेट ईसू नही हुआ तो उनकी वर्षों की सारी मेहनत बेकार हो जाएगी.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *