नई दिल्ली(NEW DELHI): शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की विस्तारित राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का सफल आयोजन हुआ।
इस बैठक की अध्यक्षता शरद पवार ने की, जबकि मंच संचालन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एडमिन प्रभारी राजीव झा ने किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकारी अध्यक्षा आदरणीय सुप्रिया सुले, कार्यकारी अध्यक्षा ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में देश के वर्तमान हालात, संगठन की मजबूती, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और पार्टी के विस्तार पर गहन चर्चा की गई।
पार्टी बिहार चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और हम पुरी एकजुटता के साथ संगठन को धारदार बनायेंगे साथ ही हर प्रदेश में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कई साथियों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।बैठक में पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता और झारखण्ड के पर्यवेक्षक कुमार ज्ञानेन्द्र भी शामिल हुए और अपने विचार रखे।
कुमार ज्ञानेन्द्र ने बैठक में नेतृत्व को झारखण्ड में पार्टी की संभावनाओं से भी अवगत कराया और इंडिया गठबंधन की सरकार में हिस्सेदारी की भी मांग की। ज्ञात हो की हेमन्त सोरेन के नेतृत्व को विगत विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बिना शर्त समर्थन दिया था।
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

