श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एव नव निर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रेस वार्ता…

श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एव नव निर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रेस वार्ता…

मैथन में 30 मार्च से 7 अप्रैल तक भव्य आयोजन।

धनबाद(NIRSA): विश्व के महान महर्षि संत परमपूज्य श्री 1008 गंगापुत्र त्रिदण्डी स्वामी जी महराज के द्वारा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एव नव निर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 30 मार्च से बालाजी धाम,मैथन बाईपास में 7 अप्रैल तक भव्य आयोजन होगा उक्त जानकारी श्री बालाजी मंदिर समिति के सदस्य अखिलेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को यज्ञस्थल में प्रेस वार्ता कर जारी दिए,उन्होंने बताया कि दिनांक 30 मार्च को प्रातः सात बजे मंदिर परिषर से मंगल कलश यात्रा जो कि मैथन गोगना छठ घाट से पवित्र जल भर कर वापस मंदिर परिसर पहुंचेंगे और 30 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन संध्या 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक राम कथा एवं भगवत कथा का आयोजन होगा,5 अप्रैल को नगर भ्रमण,शोभायात्रा,शय्यधिवास,6 अप्रैल को पूजन,पूर्णाहुति एव प्रसाद वितरण,7 अप्रैल को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

श्री बालाजी मंदिर में दिव्य राम दरबार,श्री हनुमान मंदिर,शीतला माता एव श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा।कथा श्रवण एव प्रवचन के लिए श्री श्री गंगापुत्र श्री लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी जी महराज,महामंडलेश्वर पूज्य श्री दिलीप दास जी महराज अयोध्या धाम एवं श्री श्री 1008 बालक बाबा द्वारा संपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होगा।वही जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर पूज्य श्री दिलीप दास जी महराज ने बताया कि वर्तमान समय में अमृत काल चल रहा हैं अयोध्या धाम में श्रीराम लला विराजमान हुए है तब से पूरा विश्व सनातन धर्म को मानने वाले लोग अति उत्साहित हैं मानो इस कलयुग में सतयुग का आगमन हुआ हो उसी के दृष्टिकोण से मैथन में बालाजी धाम का निर्माण साथ-साथ एक श्रीराम लला अयोध्या में विराजमान है और दूसरा आपके मैथन में विराजमान होने जा रहे हैं जिसमें धर्म आचार्यों का आगमन होने जा रहा है। जब तक गृहित आश्रम पुष्ट नहीं होगा तब तक सनातन धर्म पुष्ट नहीं होगा, प्रभु श्रीराम की कथा सुनते ही नहीं बल्कि जीने के लिए आए, हमारा परिवार कैसा होना चाहिए, हमारा विचार कैसा हो, परिवार निर्माण के कथा श्रवण करने के लिए आप सभी श्रद्धालु अवश्य पधारे।इस मौके पर अरविंद सिंह,अखिलेश्वर तिवारी,आशीष सिंह,रंजीत सिंह,दिलीप सिंह,डॉ रामजी द्विवेदी,आलोक कुमार,रोहित कुमार,रामनारायण यादव,मनोज सिंह,नागेन्द्र यादव,मोना शर्मा,शैलेंद्र वर्मा,सोनू सिंह,विक्की,अनुज एव रविन्द्र पाण्डे सहित काफी संख्या में मंदिर कमेटी के लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *