दीपिका पादुकोण अब फिल्मों से बना लेंगी दूरी…

दीपिका पादुकोण अब फिल्मों से बना लेंगी दूरी…

सितारों की चकाचौंध, दौलत-शोहरत और ग्लैमर की दुनिया—इन सबके बीच एक ऐसी मां जिसने अपने सपनों को बेटी की हंसी में सहेज लिया। बॉलीवुड की चमकती सितारा, लाखों दिलों की धड़कन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब अपने करियर से एक लंबा विराम ले रही हैं। वजह? उनकी नन्ही परी—दुआ। जब तक पर्दे पर थीं, हर किरदार को जीया, लेकिन असल जिंदगी में अब उन्होंने मां के किरदार को पूरी तरह से अपनाने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, “बेटी की मुस्कान से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं, उसकी मासूमियत से बढ़कर कोई शोहरत नहीं।” दीपिका ने हाल ही में कई बड़ी फिल्मों को ठुकरा दिया। उनके करीबियों के मुताबिक, उन्होंने कहा—“एक फिल्म फिर बन सकती है, एक मौका फिर आ सकता है, लेकिन मेरी बेटी का बचपन लौटकर नहीं आयेगा।”

बॉलीवुड के गलियारों में यह खबर फैलते ही उनके फैसले की तारीफ होने लगी। फैंस भले ही उन्हें बड़े पर्दे पर मिस करें, लेकिन एक मां का समर्पण उनके दिलों को छू रहा है। रणवीर सिंह भी दीपिका के इस फैसले में उनका पूरा साथ दे रहे हैं। दीपिका नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी नन्ने हाथों से किसी के इंतजार में खिड़की पर टकटकी लगाये बैठी रहे। वह चाहती हैं कि मां की गोद से ही बेटी का संसार सजे.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *