धनबाद(DHANBAD) : हरिहरपुर थाना परिसर में गुरुवार की शाम तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी ऐजाज हुसैन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई.
बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ साथ स्थानीय थाना क्षेत्र से विभिन्न अखाड़ा समिति के सदस्य भी मौजूद रहें.
इस दौरान तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी ऐजाज हुसैन ने कहा कि रामनवमी अखाड़ा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी,उन्होंने कहा कि अखाड़ा समिति को अपने निर्धारित समय पर भी ध्यान देना होगा.
वहीं तोपचांची अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान ऐसी कोई गाना न बजाए जिससे किसी दूसरे धर्म के लोगों को आहत पहुंचे,साथ ही उन्होंने कहा कि जुलूस में कोई भी व्यक्ति को नशे पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी,साथ ही जुलूस समिति द्वारा निर्धारित रास्ते पर भी ध्यान देने की जरूरत है.
शांति समिति बैठक के दौरान थाना प्रभारी राहुल कुमार झा ने कहा कि डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी,कोताही बरतने वालों पर किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. लाउड स्पीकर बजाने वाले के साथ एक कमिटी के सदस्य भी साथ में रहेंगे जो गानों पर ध्यान देंगे,उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है.
वहीं तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार महतो ने कहा कि हरिहरपुर थाना क्षेत्र शुरू से शांतिप्रिय रहा है,लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करें तथा कोई ऐसा पोस्ट न डालें जिससे क्षेत्र में शांति भंग हो.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

