मनोरंजन कुमार बने बोकारो के नये मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी…

मनोरंजन कुमार बने बोकारो के नये मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी…

बोकारो के सीजेएम डॉ दिव्या मिश्रा का देवघर स्थानांतरण, बोकारो के आठ न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण।

बोकारो(BOKARO): झारखंड के न्यायिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी गयी है। जारी सूची के अनुसार बोकारो के आठ न्यायिक अधिकारियों का तबादला विभिन्न जिलों में किया गया है। खूंटी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) मनोरंजन कुमार नंबर वन को बोकारो का नया सीजेएम नियुक्त किया गया है, जबकि बोकारो की सीजेएम डॉ दिव्या मिश्रा को देवघर स्थानांतरित किया गया है। रांची के जेएमएफसी राज कुमार पांडेय को बोकारो के बेरमो तेनुघाट स्थानांतरित किया गया है। जबकि तेनुघाट के जेएमएफसी राजेश रंजन कुमार को रांची स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह रांची के जेएमएफसी दिग्विजय नाथ शुक्ला को बेरमो के तेनुघाट स्थानांतरित किया गया है। जबकि मधुपुर देवघर के जेएमएफसी अरुण कुमार दुबे का तबादला बोकारो में किया गया है। बोकारो की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) लुसी सोसन तिग्गा का तबादला सरायकेला, बोकारो के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) रवि कुमार भास्कर व भूपेश चंद्र समद का तबादला रांची किया गया है। बोकारो के जेएमएफसी धृति धारिया को गिरिडीह स्थानांतरित किया गया है। बोकारो के जेएमएफसी अचय शर्मा को गिरिडीह व बोकारो के जेएमएफसी मोनिका श्रीवास्तव को गिरिडीह स्थानातंरित किया गया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *