सांसद ढुलू महतो केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात….

सांसद ढुलू महतो केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात….

धनबाद की लंबित सड़क परियोजनाओं के शीघ्र समाधान की किए मांग

गोविंदपुर और निरसा एलिवेटेड रोड परियोजनाओं के उद्घाटन हेतु किया आमंत्रित

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर धनबाद संसदीय क्षेत्र की लंबित सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने गोविंदपुर और निरसा एलिवेटेड रोड परियोजनाओं के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया तथा NH-19 के मार्ग में निरसा बाजार और गोविंदपुर क्षेत्र में फ्लाईओवर अथवा बाइपास निर्माण को प्राथमिकता देने की अनुरोध किया।

झारखंड सरकार की लापरवाही से रुकी महत्वपूर्ण परियोजनाएं : सांसद ढुलू महतो

परियोजनाओं को लेकर सांसद ढुलू महतो ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि धनबाद में महत्वपूर्ण सड़क एवं बाईपास परियोजनाएं झारखंड सरकार की उदासीनता और अड़ंगेबाजी के कारण लंबित हैं।

  1. गोल बिल्डिंग से काको मोड़ तक मेमको फ्लाईओवर का निर्माण – इस परियोजना के लिए राज्य सरकार से NOC अब तक नहीं मिली है, जिससे धनबाद के लाखों लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
  2. सिंदरी-बलियापुर-निरसा बाईपास – भूमि अधिग्रहण के कारण यह परियोजना अटकी हुई है, जबकि इसकी स्वीकृति केंद्र सरकार से पहले ही मिल चुकी है।
  3. NH-19 के तहत फ्लाईओवर निर्माण – टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन झारखंड सरकार द्वारा सहयोग न मिलने से उद्घाटन में देरी हो रही है।
  4. गोविंदपुर से महुदा मोड़ तक सड़क रखरखाव – राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण मार्ग की देखरेख में विफल रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महतो ने बताया कि झारखंड सरकार की अकर्मण्यता और जनविरोधी नीतियों के कारण धनबाद संसदीय क्षेत्र के लाखों लोग सड़क जाम और बदहाल सड़कों की समस्या से त्रस्त हैं। बार-बार निवेदन के बावजूद राज्य सरकार ने NOC जारी करने, भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने और सड़क निर्माण कार्यों में सहयोग करने से इंकार किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बाधित कर रही है।

सांसद ने कहा है कि यदि झारखंड सरकार जल्द ही इन परियोजनाओं पर ध्यान नहीं देती है, तो जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। धनबाद की जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा, और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी। हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वे राज्य सरकार पर दबाव बनाकर धनबाद की इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराएं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *