धनबाद से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात..

धनबाद से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात..

सांसद ढुलू महतो के प्रयास और रेल मंत्री की सहमति से जनता को बड़ी सुविधा

धनबाद(DHANBAD):धनबाद लोकसभा के सांसद ढुलू महतो के निरंतर प्रयासों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सहमति के बाद धनबाद से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (03379/80 DHN-LTT-DHN) की मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन 8 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होकर 24 जून 2025 तक संचालित होगी, जिससे धनबाद और आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह ट्रेन धनबाद से प्रत्येक मंगलवार और मुंबई से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। कुल 22 कोचों वाली इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य डिब्बों की पर्याप्त व्यवस्था होगी, जिससे खासकर कामगारों, व्यापारियों और छात्रों को राहत मिलेगी।

सांसद ढुलू महतो ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय, धनबाद की जनता और झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी और धनबाद-मुंबई यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी।

धनबाद-मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस (03379/80) का विवरण

🔹 03379 धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस: प्रत्येक मंगलवार (08.04.25 – 24.06.25)
🔹 03380 एलटीटी-धनबाद एक्सप्रेस: प्रत्येक गुरुवार (10.04.25 – 26.06.25)
🔹 प्रमुख ठहराव: प्रमुख ठहराव : कतरास, चंद्रपुरा, बरकाकाना, डाल्टनगंज, सिंगरौली, भुसावल और मन्माड जंक्शन आदि
🔹 यात्रा अवधि: लगभग 37 घंटे

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि वे धनबादवासियों की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और भविष्य में और अधिक रेल सेवाओं को शुरू करवाने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *