धनबाद(DHANBAD):शहीद निर्मल महतो मेडिकल एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) स्थित ब्लड बैंक लगातार खून की कमी से जूझ रहा है
उपरोक्त विषय को ध्यान में रखते हुए धनबाद पुलिस के सिटी एसपी अजीत कुमार , ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी जी के नेतृत्व में एवं रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है
रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष
श्री अमरेश सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने सभी रोटेरियन सदस्यों एवं समाज के सभी रक्तवीर को इस रक्तदान शिविर में जोड़ने का काम किया जा रहा है
धनबाद पुलिस हमेशा की तरह रक्तदान अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से योगदान देने जा रहे हैं
कार्यक्रम विवरण :
दिनांक: 28 March 2025
समय: 11 बजे
स्थान: पुलिस लाइन कैंपस धनबाद
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

