बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने किया चक्का जाम…

बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने किया चक्का जाम…

धनबाद(DHANBAD):बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने प्रबंधन द्वारा स्थानीय युवाओं के रोजगार एवं अन्य समस्या को लेकर वादा खिलाफी को लेकर किया चक्का जाम।कोल वाशरी का काम पूरी तरह ठप।

बताते चले कि पाथरडीह कोल वाशरी से प्रत्येक दिन सैकड़ों टन कोल वाश होने को कोलियरी के विभिन्न क्षेत्रों से आता है साथ ही यहां से सैकड़ों टन वाॅश कोल रैक एवं अन्य वाहनों से बाहर भेजा जाता है ,जनता मजदूर संघ बच्चा गुट द्वारा आज स्थानीय युवकों को रोजगार ,साथ ही प्रदूषण सहित अन्य समस्याओं को लेकर एवं प्रबंधन द्वारा पूर्व में की गई बैठक को अमल न कर वादा खिलाफी के विरोध में आज चक्का जाम कर दिया गया,जिससे पाथरडीह कोल वाशरी का काम पूरी तरह से ठप हो गया,बाहर से रैक एवं अन्य वाहनों से यहां पर वाश के लिए आये कोयला वाश का काम रुक गया,वही इस संबंध में बीसीसीएल के अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे है।आखिर काम ठप होने से पहुंचे नुकसान का भरपाई कौन करेगा,
वही दूसरी और जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के अध्यक्ष ,सचिव ने बताया कि यहां पर बीसीसीएल द्वारा एवं उनके अंदर वाशरी का काम देख रहे मोनेट इस्पात एनर्जी लिमिटेट द्वारा हमेशा से ही मनमाना रवैया अपनाया जाता हैं।वाशरी प्रबंधन अपने मनमानी पर उतरी है वह लोग मनमानी रूप से काम कर रहे हैं यहां के स्थानीय एवं रैयत बेरोजगार है और बाहर से लोगों को लाकर काम कराया जा रहा है यहां जिन्होंने अपनी जमीन दी वह लोग बेरोजगार होकर बैठे है करें यहां स्थानीय लोग प्रदर्शन की मार खा रहे हैं बाहर के लोग आ करें यहां पर काम कर तनख्वाह पा रहे है,इससे पहले भी हमने बंदी की थी तो प्रबंधन द्वारा हम लोगों के साथ बैठक कर मांगों को सहमति जताई थी लेकिन बार-बार बैठक करने के बाद भी प्रबंधन ने हमारी मांगे पूरी नहीं की एवं हर बार वादा खिलाफी करते ही नजर आए हमने बंदी के पूर्व सभी अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया था कि हमसे बात करे हमारी मांगों को माना जाए लेकिन प्रबंधन के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया तब जाकर हम लोग आज यहां पर चक्का जाम आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं जब तक प्रबंधक हमारी बाते नहीं मानती तो चक्का जाम ज़ारी रहेगा,
वही इस मामले में मोनेट एवं बीसीसीएल के अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *