अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंदकहीं प्रदर्शन तो कहीं आगजनी…

अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंदकहीं प्रदर्शन तो कहीं आगजनी…

रांची(RANCHI): भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में आहूत रांची बंद का राजधानी में व्यापक असर दिख रहा है. रांची के कांके चौक सहित दर्जनों स्थनों पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ-साथ दर्जनों भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर बंद को समर्थन दे रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ रांची पुलिस ने एहतियातन प्रतुल शाहदेव और भैरव सिंह जैसे कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया है.

बंद का असर, हर तरफ प्रदर्शन
अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ बुलाए गए बन्द का राजधानी रांची के लगभग सभी इलाकों में व्यापक असर दिख रहा है. रांची के शहर और ग्रामीण दोनों ही इलाकों में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा के बड़े नेता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. रांची के रातू रोड में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बंद को सफल बनाने के लिए सड़क मार्च किया.

भाजपा के कई नेता अपने-अपने क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही सड़क पर उतरे हुए हैं. सबसे ज्यादा बन्द का असर रांची के कांके इलाके में नजर आ रहा है. कांके इलाके में ही बुधवार की शाम अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या की गई थी. हत्या के विरोध में बुधवार की सुबह से ही कांके चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया. जगह-जगह पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया.

स्कूल और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद
रांची बंद को लेकर रांची के लगभग सभी स्कूल बुधवार को बंद है. व्यापारिक प्रतिष्ठान, छोटे दुकान, बाजार और हाट भी बंद है. रांची के अरगोड़ा, किशोर गंज, बरियातू ओरमांझी, बेड़ो ,धुर्वा ,खलारी ,कांके रातू ,रातू रोड ,बूटी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क जमकर प्रदर्शन करते नजर आए हैं.

50 से ज्यादा हिरासत में
राजधानी रांची में संवेदनशीलता को देखते हुए भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव और भैरव सिंह को रांची पुलिस ने सुबह से ही हिरासत में रखा है. वहीं, राजधानी विभिन्न इलाकों से प्रदर्शन कर रहे 50 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

बुंडू में भी दिखा बंद का असर
खूंटी के बुंडू में भी पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बंद का असर देखने को मिला. हालांकि खूंटी जिला के शहरी इलाके में बंद बेअसर रहा. भाजपा और आजसू पार्टी ने बाइक जुलूस निकालकर बुंडू शहरी क्षेत्र में दुकानों को बंद कराया. जुलूस के दौरान भाजपा और आजसू नेताओं ने हेमंत सरकार पर नारेबाजी करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार निकम्मी है. यहां कानून व्यवस्था लचर है. राज्य में हेमंत सरकार को कानून व्यवस्था दुरुस्त करना होगा.
नेताओं ने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. आए दिन खुलेआम हत्या की घटनाएं घट रही हैं. पुलिस प्रशासन का डर अपराधियों में नहीं रहा है. यहां की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती है, इसलिए भाजपा और आजसू झारखंड बंद का समर्थन कर रहा है. इधर बन्दी को देखते हुए जगह-जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. चौक चौराहों पर एहतियात बरतते हुए पुलिस अलर्ट रही. सीसीटीवी कैमरे से भी पुलिस मुख्यालय द्वारा नजर रखी जा रही है.

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *