फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव इलाके मे बवाल पुलिस पर हमला, डीसी जख्मी…

फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव इलाके मे बवाल पुलिस पर हमला, डीसी जख्मी…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल के पाण्डेश्वर इलाके के रुईदास पाड़ा इलाके मे बाउरी पाड़ा इलाके के रहने वाले 22 वर्षीय युवक पललब बाउरी का शव फांसी के फंदे से झूलता बरामद होने से पुरे इलाके मे तनाव का माहौल छा गया है, बताया जा रहा है की रुई दास पाड़ा इलाके के एक महिला के साथ पल्लब का अवैध सम्बन्ध था, जिस कारण पललब अक्सर रुईदास पाड़ा महिला से मिलने आता था, ऐसे मे अचानक से युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिलने से बाउरी पाड़ा इलाके के लोग उग्र हो चुके हैं उनको यह लग रहा है की कहीं ना कहीं पल्लब की हत्या की गई है और उसके शव को फांसी के फंदे से यह सोंचकर लटका दिया गया है की लोग उसको हत्या को आत्महत्या समझें, इसी बिच पुलिस द्वारा शव पॉस्मार्टम के लिये ले जाने को लेकर भी इलाके के लोग काफी गुस्से मे हैं जिस कारण वह पुलिस के ऊपर पथराव कर रहे हैं उनका आरोप है की पुलिस बिना कुछ बताए शव को पॉस्मार्टम के लिये ले गई है, वहीं पुलिस ने भी पथराव कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज की है लोगों द्वारा की जा रही पथराव के बिच एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं जो डीसी अभिषेक गुप्ता हैं फिलहाल इलाके मे तनाव का माहौल है.

NEWSANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *