
धनबाद(SINDRI): सिंदरी थाना परिसर में अगामी सरहुल पूजा, राम नवमी तथा ईद उल रमजान पर्व त्योहार को लेकर दिनांक बुधवार 26 मार्च को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय कुमार द्वारा की गई। बैठक में सरहुल , रामनवमी एवं ईद पर्व के शुभ अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ,प्रबुद्ध समेत गणमान्य नागरिकों से प्रशासन ने सहयोग देने की अपील की । श्री संजय कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने कहा की त्योहारों को प्रेम , सोहार्द एवं शांति के साथ मनाया जाता है। पर्व सरहुल, रामनवमी, ईद उल रमजान के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध, सोसल मीडिया में गलत जानकारी देने पर उसके एडमिन पर और सड़क पर हुड़दंग करने वालों एवं भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से एस आई गौतम कुमार राय । ए. एस. आई.रंजीत साह गौर। अंगरक्षक शंभू कुमार ठाकुर एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से महेंद्र पांडेय,दिनेश सिंह, शैलेंद्र द्विवेद्वी , विदेशी सिंह,अरविंद पाठक ,गुरचरण सिंह, बृजेश सिंह, आलोक कुमार बनर्जी,जाहिद हुसैन, डॉ एम आलम खान, सब्बीर खान,जमालुद्दीन, रंजना शर्मा, सुषमा श्रीवास्तव,पवन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शांति समिति की बैठक में उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

