रांची(RANCHI): कांके चौक पर भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए अपराधी को दबोच लिया है. गोली मारने वाले शूटर को पिठोरिया इलाके से पकड़ा है. हत्या के पीछे कांके का जमीन विवाद सामने आया है. सूत्र बताते है कि कुछ दिन जमीन को लेकर एक पक्ष ने अनिल टाइगर (मृतक) के साथ बैठक भी किया था. फिलहाल अपराधी के नाम के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है.
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

