भाजपा ने 27 मार्च को बुलाया रांची बंद, आम जनता,व्यापारी वर्ग सभी से बंद का समर्थन करने की किया अपील…

भाजपा ने 27 मार्च को बुलाया रांची बंद, आम जनता,व्यापारी वर्ग सभी से बंद का समर्थन करने की किया अपील…

भाजपा नेता अनिल टाइगर की अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े हत्या पर बिफरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी मस्त….बाबूलाल मरांडी

रांची(RANCHI):भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने से स्तब्ध हूं।

कहा कि अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक।

कहा कि पुलिस के आफिसर्स जब ज़मीन का धंधा करेंगे और करवायेंगे , ज़मीन दलालों को संरक्षण देंगे तो ऐसी घटनाएँ तो होंगी ही। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

घटना की सूचना मिलते ही श्री मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रिम्स पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूरा भाजपा परिवार स्व टाइगर के परिजनों के साथ खड़ा है।

कहा कि यह पार्टी केलिए अपूरणीय क्षति है।पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को खोया है।

कहा कि पिछले 5 वर्षों से लगातार भाजपा के कार्यकर्ता अपराधियों के निशाने पर हैं । हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है जैसी बात चरितार्थ हो रही है।

भाजपा ने कल 27मार्च को बुलाया रांची बंद

प्रदेश भाजपा ने कल 27मार्च को बढ़ते अपराध एवं ध्वस्त विधि व्यवस्था के खिलाफ रांची बंद बुलाया है।

भाजपा ने आम नागरिक ,व्यापारी वर्ग,राज्य के बुद्धिजीवी वर्ग ,सभी से ध्वस्त विधि व्यवस्था के खिलाफ बंद को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया है।

स्व अनिल टाइगर के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

शोक प्रकट करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ,विकास प्रीतम , भानु प्रताप शाही, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ,आदि शामिल हैं।

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *