तृणमूल पार्षद सिवानंद बाउरी के पोस्ट पर भड़का बिहारी समाज…

तृणमूल पार्षद सिवानंद बाउरी के पोस्ट पर भड़का बिहारी समाज…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के बुर्णपुर मे मंगलवार को छठ पूजा कमिटी के हुई बैठक मे उपस्थित बिहार मधुबनी के भाजपा सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव, भाजपा नेता पवन कुमार सिंह, भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल सहित कई अन्य भाजपा नेताओं और कर्मियों ने बिहार दिवस मनाया, जिसको लेकर बंगाल मे 2026 मे होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले ही शिल्पाँचल की राजनीती गर्म हो गई है, आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 96 के तृणमूल पार्षद सिवानंद बाउरी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर यह लिखा है की बिहार के भाजपा सांसद व आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अपने नेताओं और कर्मियों को लेकर आसनसोल मे बिहार दिवस मना रहे हैं, उनको ऐसा करने मे थोड़ा भी शर्म नही आता, क्या बिहार मे बगाल दिवस मनाया जाता है, की वह आसनसोल मे बिहार दिवस मना रही हैं, अग्निमित्रा पॉल बंगाली समाज के ऊपर कलंक हैं, इनका बंगाल मे कोई स्थान नही कोई वोट नही, तृणमूल पार्षद शिवानंद बाउरी के इस विवादित पोस्ट पर आसनसोल मे रह रहे बिहारी समाज काफी गुस्से मे हैं, बिहारी युवा प्रिंस पाठक ने तृणमूल पार्षद के विवादित पोस्ट पर अपनी फेसबुक अकाउंट पर एक विडिओ मैसेज पोस्ट कर अपनी कड़ी प्रतिकिर्या देते हुए कहा है की अगर तृणमूल पार्षद शिवानंद बाउरी को बिहारियों से इतना ही नफरत है तो वह छठ पर्व के मौके पर छठ घाट पर अपना हाँथ जोड़कर क्यों खड़े रहते हैं, तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी व उनके पार्टी के तमाम नेता और कर्मी क्यों छठ पर्व के मौके पर अपना हाँथ जोड़े छठ घाट पहुँचते हैं, वह क्यों हिंदी भाषियों के त्योहारों मे भाग लेते हैं, वह क्यों हिंदी भाषियों से वोट मांगते हैं, क्या वह दिखावा करते हैं, अगर हाँ तो वह बंगाल मे रह रहे तमाम हिंदी भाषियों से अपना हाँथ जोड़कर यह अपील करते हैं की वह मन मे हिंदी भाषियों के खिलाफ ऐसी धारना रखने वालों को बहिस्कार करें उनको अपना बहुमूल्य वोट न दें और राज्य मे ऐसी सरकार का गठन करें जो सरकार हर जाती धर्म के लोगों को एक समान देखे.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *