धनबाद(DHANBAD):महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग को लेकर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. वहीं उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया. धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रही महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण की बात करती है। केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार अभीतक महिला आरक्षण विधेयक लागू नहीं की. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तथा ओबीसी को आरक्षण देने की मांग पूरी नहीं की गई. तीन मांगो को लेकर महिला कांग्रेस कमिटी की ओर से धरना दिया गया है.महिला आरक्षण विधेयक बील लागू करने, महिला सुरक्षा और ओबीसी वर्ग को भी महिला आरक्षण में शामिल करने की मांग है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

