धनबाद में गहराते पेयजल संकट का मुद्दा बीजेपी MLA राज ने सदन में उठाया…

धनबाद में गहराते पेयजल संकट का मुद्दा बीजेपी MLA राज ने सदन में उठाया…

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद MLA राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में बुधवार को धनबाद जिले सहित पूरे झारखंड के गंभीर पेयजल संकट के निदान की मांग को जोरदार तरीके से उठाया.

विधायक सिन्हा ने इस ज्वलंत समस्या की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया एवं कहा कि यह अति महत्वपूर्ण मामला है. सिन्हा ने कहा कि मैं लगातार दो-तीन वर्षों से पेयजल संकट के निदान से संबंधित मामले को उठाता रहा हूं..नगर विकास से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं सही मायने में धनबाद की जनता को नगर विकास विभाग पानी पिलाने का कार्य करेगी ऐसी उम्मीद जनता को है.
विधायक सिन्हा ने सदन में कहा कि धनबाद में जलापूर्ति से संबंधित योजना शुरू हुए 6 वर्ष बीत गए परंतु नगर विकास विभाग एवं उनके द्वारा लगाए एजेंसी का ना तो कोई ठोस प्रबंधन है और ना ही मॉनिटरिंग ही है.इस गंभीर मामले में जब भी कोई पत्राचार एवं प्रश्न किया जाता है तो बस एक ही रटा – रटाया जवाब मिलता है और वह है एनओसी का चक्कर.

नगर विकास विभाग मंत्रालय के द्वारा इस संबंध में मिले जवाब के बारे में विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि एन एच ए आई से एनओसी प्राप्त होने में विलंब हुआ, लेकिन 15 जनवरी 2025 को एन एच ए आई द्वारा एनओसी प्रदान की गई है.ऐसा जवाब दिया गया है . श्री सिन्हा ने रेलवे एवं अन्य विभागों से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया में नगर विकास मंत्री से तेजी लाने की माँग की.
विधायक श्री सिन्हा ने नगर विकास मंत्री से सवाल किया कि 76 हजार घरों को पानी देने की योजना के तहत केवल 5 हजार 129 घरों में कनेक्शन होने की बात मंत्री के द्वारा बताया गया. सिन्हा ने सवाल किया कि इस हिसाब से बाकी आम जनता को पानी कब मिलेगा?
इस जवाब पर विधायक सिन्हा ने नगर विकास मंत्री को धनबाद में विजिट करने का आमंत्रण देते हुए कहा कि आप स्वयं आकर वहां की जलापूर्ति योजनाओं को देखिए.एवं कहा कि मेरे प्रश्न के जवाब जो विभाग के तरफ से लिखित रूप में आए हैं, एकदम भ्रामक है.क्षेत्र में धरातल पर इन योजनाओं की वस्तु स्थिति बिल्कुल अलग है.
विधायक सिन्हा ने नगर विकास मंत्री से स्पष्ट सवाल किया कि, इन जलापूर्ति योजनाओं की पूरी होने की डेडलाइन बताएं .एनओसी एवं अन्य कार्यों में सरकार गंभीर रूप अख्तियार करें. विभागों से एनओसी लेना एवं कोआर्डिनेशन करना तो नगर विकास का कार्य है. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा की विडंबना यह है कि इन सब में राज्य की आम जनता पिसती है.
विधायक श्री सिन्हा ने सदन में कहा कि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में या संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में सांसदों विधायकों एवं संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी की एक कमेटी टीम बनाई जाए . और जितने भी विकास कार्य खासकर पेयजलापूर्ति योजनाएं जो एन ओ सी की पेंच में फंसी पड़ी है.और सभी लोग सामूहिक रूप से इस गंभीर समस्या का त्वरित समाधान निकाले. विधायक श्री सिन्हा ने झारखंड सरकार पर सदन में एनओसी का बहाना बनाए जाने का आरोप लगाया.

धनबाद विधायक राज सिन्हा की बातों एवम मांगों पर सहमति जताते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रामनवमी के बाद धनबाद विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ एक संयुक्त कमेटी बनाकर एन ओ सी के समस्या का त्वरित समाधान किये जाने की घोषणा की.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *