साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके पर कार्यशाला का आयोजन…

साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके पर कार्यशाला का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के “इनफॉरमेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस” (आइ.एस.ई.ए.) के तहत सी-डैक, पटना की साइबर सिक्योरिटी टीम ने बैंक मोड़ स्थित गुरु नानक कॉलेज में मास्टर ट्रेनर कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला में साइंटिस्ट “डी” साकेत कुमार झा, साइंटिस्ट “बी” शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रशांत श्रीवास्तव व हिमांशु शेखर ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता, डिजिटल धोखाधड़ी, वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, मोबाइल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों से निपटने के तरीके एवं उपाय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एवं कंप्यूटर पर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने सुरक्षित तरीके से राशि का ट्रांजैक्शन करने, सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल चार्जिंग व सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल नहीं करने, अनजान लोगों से ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड या बैंक की जानकारी साझा नहीं करने, अनजान नंबरों से आने वाली लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान लोगों से पेमेंट पाने के लिए कयू.आर. कोड स्कैन नहीं करने सहित अन्य मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला का समापन गुरुवार, 27 मार्च 2025, को किया जाएगा।

कार्यशाला में डीआईओ सुनीता तुलस्यान, सीएससी मैनेजर अंजार हुसैन के अलावा सभी विभागों के कर्मी, धनबाद, भाग एवं निरसा पॉलिटेक्निक, धनबाद आईटीआई, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, बीएसके कॉलेज मैथन, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर, आरएसपी कॉलेज, गुरु नानक कॉलेज सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *