पटना(PATNA): पटना की चर्चित अस्पताल संचालिका हत्या मामले में जो तथ्य सामने आए है उससे ज्ञात होता है कि मामला पति पत्नी और वो के बीच विवाद का है जिस वजह से संचालिका के पति ने अस्पताल में काम करने वाली एक तलाकसुदा लड़की जिससे वो प्यार करता था उसके साथ मिलकर सुरभि राज की हत्या करवाई है!
हलाकि पुलिस इस मामले में सुरभि के पति वो लड़की सहित अस्पताल के पॉच कर्मी को जेल भेज दिया है लेकिन अभी तक पुलिस को हत्या कैसे हुआ कौन किया और तत्कालिक वजह क्या है वो पता नहीं कर पायी है !
इस घटना में जिस तरह से साक्ष्य हटायें गए फिर पुलिस को जिस तरह से चार घंटा बाद सूचना दिया जाना और पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम के लगातार प्रयास के बाद भी सबूत नहीं मिलना दर्शाता है कि बहुत ही प्लांनिंग से सुरभि की हत्या की गयी है जिसमें खास तरह के प्रोफेसनल गैंग का इस्तमाल किया गया है !
लेकिन सवाल उठता है कि सुरभि का पति सात वर्ष पहले लव मैरेज किया था सुरभि का दो बेटा भी था फिर अस्पताल में ही काम करने वाली तलाकसुदा लड़की से उसकी नजदिकी बढ़ती है और फिर बात यहाँ तक पहुँच गयी की सुरभि की हत्या करवानी पड़ गयी !
दो बाते जो खास है सुरभि के रहते राकेश के जीवन में उस लड़की का प्रवेश कैसे हुआ अगर वो करीब आयी तो हत्या करने का नौबत कैसे आ गया !
जब तक यह राज खुलकर सामने नहीं आयागा तब तक मुकदमा का खुलासा सभंव नहीं है!
वैसे पति पत्नी के बीच वो का प्रवेश सोशल मीडिया और लड़कियों के कामकाजी होने की वजह से बढ़ गया ऐसे में रिश्तों का अंजाम यहाँ तक नहीं पहॅचे इसके लिए पत्नी परिवार और पति को परम्परागत समाजिक ताना बाना से बाहर निकल कर समाधान पर सोचना चाहिए वैसे जीवन में दूसरी का प्रवेश का मतलब है पुरुष का जीवन नरक!
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

