धनबाद(NIRSA): मारवाड़ी महिला समिति शाखा चिरकुंडा मारवाड़ी महिला समिति नारायणी लाड़ो परिवार की ओर से बुधवार को चिरकुंडा के अग्रसेन भवन में 11 जोड़े का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. ढोल, नगाड़े और बैंड बाजा पर बरात निकाली गई. सभी जोड़े टोटो पर नजर आए। मारवाड़ी महिला समिति के सैकड़ो महिलाएं शामिल हुईं. मारवाड़ी महिला समिति ने सभी जोड़े का स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया पहले वरमाला उसके बाद गौ पूजन करवाया गया. सभी जोड़े को मंडप में पुरोहितों द्वारा विवाह मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कराया गया. मारवाड़ी महिला समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मंजु बगड़िया ने बताया कि धनबाद जिला के निरसा- चिरकुंडा आदि क्षेत्रों से 11 जोड़े का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है. जिसमें दैनिक कार्य में जरूरत की चीजें दान में दी जा रही है. सभी जोड़े गरीब तबके के हैं. उनकी शादी को यादगार बनाने के लिए ये आयोजन किया गया है. समाज के सभी लोगों ने काफी बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया है और आगामी 45 से 60 वर्ष उम्र वाले व्यक्तियों जिनका अबतक विवाह नहीं हुआ हैं या फिर जीवन साथी से बिछड़ गए है वैसे व्यक्तियों का विवाह 30 जून को कराई जाएगी।
सचिव साधना देवरालिया ने कहा आज समाज में पैसे कि लालच देकर धर्म परिवर्तन कर विवाह कराई जा रही है उस कुरीतियों की रोक थाम के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है हमारे समाज द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों में इस तरह का आयोजन होता आ रहा है अब तक हजारों लड़कियों का विवाह सम्पन्न कराया गया है।
आज परिणय सूत्र में बंधने के बाद सभी जाेड़े अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे.खुशी की अनुभूति यहां भी देखने को मिल रही है. आज राजेश महतो – मीना कुमारी,दीपक कुमार- उषा कुमारी,राकेश कुमार- निशा कुमारी,धर्मेन्द्र चौधरी – रिंकी कुमारी, गोणिका भुईयां – उषा कुमारी,अजय मुर्मू – राधा हेंब्रम,रवि पासवान – चांदनी कुमारी,अजय वाधवार – लक्ष्मी डोम,सूरज कुमार – कुसुम कुमारी,मोहन कुमार – सुनीता कुमारी,सुभाष हाड़ी – इंदु कुमारी प्रणय सूत्र में बंधे है सभी जोड़े को गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया इस कार्यक्रम में शामिल अतिथि साक्षी सिंह,किरण गोयनका,श्वेता अग्रवाल,विनोद अग्रवाल, कृष्ण लाल रुंगटा,नीले गाड्यान, श्याम गाड्यान,बासुदेव गाड्यान,अरुण अग्रवाल,अरुण खरकिया मिठू गाड्यान सहित सैकड़ो की संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित होकर वर- वधू को आशीर्वाद दिए।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

