बाघमारा MLA शत्रुघ्न महतो ने आवास योजना का लाभ मिलने में देरी का मुद्दा सदन में उठाया…

बाघमारा MLA शत्रुघ्न महतो ने आवास योजना का लाभ मिलने में देरी का मुद्दा सदन में उठाया…

धनबाद(DHANBAD):आज झारखंड विधानसभा में गरीब परिवारों के दर्द को विभिन्न मुद्दों के माध्यम से बयां किए (शत्रुघ्न महतो)

लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास,अंबेडकर आवास,मछुआ आवास में आ रहे गंभीर समस्या को सरकार के समकक्ष रखें…

जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने हेतू आवश्यक भूमि उपलब्ध कराएं सरकार ताकि गरीबों को पूर्ण रूप से आवास मिल सकें

आज बाघमारा के लोकप्रिय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो झारखंड विधानसभा में माननीय अध्यक्ष को ध्यानाकर्षित करते हुए कहे सरकार अबुआ आवास,प्रधानमंत्री आवास, अंबेडकर आवास, मछुआ आवास लाभुकों को प्रदान तो करती हैं लेकिन पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण लाभुक समयानुसार आवास नहीं बना पाते हैं,जिसके कारण आम लोगों को दर दर भटकना पड़ता हैं.जो परेशानी का प्रमुख कारण है..
साथ ही कहे खनन करने के दौरान भूमि से खनिज निकालने के पश्चात गड्ढे वाले जमीन को समतलीकरण किया जाएं ताकि लाभुकों को पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो सकें और समयानुसार आवास बन सकें

सरकार अतिशीघ्र मामले को संज्ञान लेकर लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराने की अनुशंसा करें ताकि जरूरतमंदों को उनका हक अधिकार मिल सकें…

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *