धनबाद(DHANBAD):धनबाद गिरीश गोपीनाथन नायर ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) पद पर कार्यभार संभाला। कोल इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ईसीएल डीटी का पदभार ग्रहण करने के पहले नायर कोलकाता में कॉरपोरेट कार्यालय में कार्यकारी निदेशक (अनुबंध प्रबंधन प्रकोष्ठ) के रूप में कार्यरत थे। कोयला खनन उद्योग में 34 वर्षों से अधिक के अनुभव और भूमिगत और ओपनकास्ट खनन दोनों में काम कर चुके हैं। आईआईटी-आईएसएम, धनबाद से खनन इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। 1997 में प्रथम श्रेणी खान प्रबंधक का योग्यता प्रमाणपत्र मिला। 1990 में एसईसीएल में नौकरी शुरू की।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

