जंगलों में गूंजी गोलियां, 25 लाख के ईनामी ढेर…

जंगलों में गूंजी गोलियां, 25 लाख के ईनामी ढेर…

छत्तीसगढ़(CHATISHGARH):छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन खूंखार नक्सली मारे गये। इन मारे गये नक्सलियों में 25 लाख रुपये का ईनामी माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी शामिल है। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर फोर्स ने घेराबंदी की और जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया। खुद को घिरता देख नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, लेकिन जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये, जिनमें मुरली का नाम सबसे बड़ा था।

बरामद हुआ बड़ा हथियारों का जखीरा
घटनास्थल से इंसास राइफल, .303 राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मुरली दंतेवाड़ा-सुकमा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड था और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों का इकबाल बुलंद हुआ है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि जंगलों में छिपे अन्य नक्सलियों को भी पकड़कर इलाके को नक्सल मुक्त बनाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान का एक बड़ा कदम है। आने वाले दिनों में ऐसे और ऑपरेशन होंगे, जिससे नक्सलवाद का सफाया कि..

NEWSANP के लिए छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *