झारखंड(JHARKHAND) : पलामू की सेंट्रल जेल के कड़े पहरे से निकलकर जब PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को रांची के रिम्स ले जाया गया, तो जेल परिसर के भीतर और बाहर हलचल बढ़ गई। मंगलवार की सुबह सख्त सुरक्षा के बीच उसे जेल से निकाला गया और सीधे राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती कराया गया। कारण—पुरानी गोली के जख्म, जिसने उसके हाथ को फिर से तकलीफ देनी शुरू कर दी थी।
पुरानी गोली, नया दर्द
सुप्रीमो दिनेश गोप के हाथ में एक बार गोली लगी थी, जो अब तकलीफ देने लगी। जेल प्रशासन ने उसकी मेडिकल जरूरतों को गंभीरता से लिया और डॉक्टरों की सिफारिश पर उसे रिम्स भेजने का निर्णय किया। पलामू सेंट्रल जेल के प्रभारी जेलर आशीष कुमार ने मीडिया को बताया कि हाथ में फ्रैक्चर और पुरानी चोट की वजह से उसे इलाज की जरूरत थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में अदालत ने आदेश दिया था कि गोप के हाथ का समुचित इलाज कराया जाये, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। हालांकि, इससे पहले पलामू सेंट्रल जेल में SP और DC की अगुवाई में छापेमारी भी हुई थी, जिसमें दिनेश गोप के वार्ड से कई अहम जानकारियां हाथ लगी थीं। प्रशासन की नजरें लगातार इस खूंखार.
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

