विधायक राज ने धनबाद सीओ ऑफिस और रजिस्ट्रार ऑफिस में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में उठाया…

विधायक राज ने धनबाद सीओ ऑफिस और रजिस्ट्रार ऑफिस में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में उठाया…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में भ्रष्टाचार के ऊपर ध्यनाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार को कटघरे में खड़ा करने का कार्य किया.विधायक सिन्हा ने अंचल कार्यालय में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि जमीन को लेकर भी पूरे झारखंड के कई जिलों में जघन्य अपराध एवं हत्याएं भी हो रही हैं . सिन्हा ने कहा कि मैं छः पदाधिकारी के बारे में सदन में संबंधित मंत्रालय एवं विभागीय मंत्री से पूछा है अंचल अधिकारी एवं रजिसटार सांठगांठ कर मिलकर करोड़ों रुपए की राजस्व की क्षति कर रहे हैं जैसे अशोक कुमार इन्होंने पलामू में करोड़ों रुपए के जमीन खरीद- फरोख्त की अनियमितताएं की गई. एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए हैं.

विधायक सिन्हा ने इस संबंध में कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए थी इसके विपरीत इन्हें पुरुस्कृत कर चाईबासा में बैठा दिया गया.
दूसरा राजेश एक्का इनका स्थानांतरण 2024 में पलामू में किया गया था इन्हें यह सूट नहीं किया और इन्हें हजारीबाग का रजिस्टर बना दिया गया ,पिछले दिनों मोयित्रा कोल ब्लॉक के हाहे मौजा स्थित अंबाजी मोइत्रा बादाम फुलाँग इलाके में कुल 293 हेकटेयर क्षेत्र बिना सरकार के मंतव्य के ही इन्होंने मेसर्स जे एस डब्लू लिंकेज के पक्ष में खनिज कोयला पत्ता का निबंध कर दिया उपायुक्त हजारीबाग में इन्हें निलंबित करने की अनुशंसा भी की है परंतु अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.तीसरा रामकुमार मद्धेशिया इनके ऊपर एसीबी एवं सीबीआई के द्वारा दो-तीन केस दर्ज हैं फिर भी मद्धेशिया जी जमशेदपुर में जिला अवर निबंधक के पद पर बने हुए.
सुभाष कुमार दत्ता तत्कालीन जिला अवर निबंधक रामगढ़ वर्तमान में दत्ता जी कोल्हान प्रमंडल चाईबासा में पदस्थापित हैं.
संतोष कुमार निबंधन महा निरीक्षक मुख्यालय वन जो किंग लीडर है.श्वेता कुमारी पहले धनबाद में भी पदस्थापित थी उप प्रभारी निबंधन मुख्यालय हैं.इनके अलावा कई उच्च स्तर के पदाधिकारी हैं जिन पर संगीन आरोप लगे हैं भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा चुके हैं.
विधायक श्री सिन्हा ने उपायुक्त धनबाद के पत्रांक 2457 दिनांक 12.7 .2023 का जिक्र करते हुए पूछा कि, इस पत्र के माध्यम से, कुल कितने तत्कालीन जिला अवर निबंधन को के विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया गया है एवं उक्त आरोप पत्र से संबंधित निबंधकों से प्राप्त होने के स्पष्टीकरण पश्चात संबंधित उपायुक्त से अब तक कितनी बार सरकार द्वारा पत्राचार की गई है.

पहला प्रश्न यह है कि राज्य में भ्रष्टाचार की स्थिति भयावह है मंत्री ने सभी भ्रष्टाचार्यों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाने की बात कही सिन्हा ने कहा कि सरकार उपायुक्त के मंतव्य के आशा में बैठी हुई है विधायक सिन्हा ने इन सभी भ्रष्टाचारियों पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की साथ ही इस प्रकार के कुल कितने पदाधिकारी हैं, इनके जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति बनाकर जिसमें पदाधिकारी भी हो जांच कराए जाने की मांग की यह अत्यंत गंभीर मामला है इस पर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए. विभागीय मंत्री ने कार्यवाही पर गोल मटोल जवाब देने की कोशिश की एवं 15 दोनों का समय मांगा पर विधायक राज सिंह ने सभी भ्रष्ट पदाधिकारी के खिलाफ आयुक्त के द्वारा प्रपत्र क पूर्व से गठित होने की बात कही एवम तत्काल प्रभाव से इन्हे निलंबित किये जाने की माँग की. धनबाद विधायक राज सिंह के मांग पर प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी समर्थन किया एवं अभिलंब इन पदाधिकारी को हटाए जाने की मांग की. विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि जब इन पदाधिकारी के खिलाफ उपयुक्त में अनुशंसा पूर्व से ही कर रखी है एवं अन्य जांच भी चल रहे हैं तब सरकार 15 दोनों का समय क्यों ले रही है यह न्याय संगत नहीं इस पर सदन में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने खड़े होकर अभिलंब कार्रवाई का वादा किया.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *