बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर वार- ‘OBC विरोधी है पार्टी, कर रही तुष्टिकरण….

बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर वार- ‘OBC विरोधी है पार्टी, कर रही तुष्टिकरण….

मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता नहीं दी थी और अब कर्नाटक में ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुस्लिम समुदाय को ठेके देने का फैसला किया है.

झारखंड(JHARKHAND):भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस का इतिहास पिछड़ा विरोधी रहा है, और आज भी वह उसी नीति पर चल रही है।

कर्नाटक सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप
राहुल गांधी पर सीधा निशाना
क्या यही है कांग्रेस का सामाजिक न्याय?
मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता नहीं दी थी और अब कर्नाटक में OBC आरक्षण में कटौती कर मुस्लिम समुदाय को ठेके देने का फैसला किया है।

कर्नाटक सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप
मरांडी ने कर्नाटक सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति में इतनी अंधी हो गई है कि ओबीसी समुदाय के आरक्षण में कटौती कर रही है।

उन्होंने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने OBC कोटे से 4% आरक्षण काटकर मुस्लिम ठेकेदारों को दे दिया है। यह सामाजिक न्याय की भावना के पूरी तरह विपरीत है।”

राहुल गांधी पर सीधा निशाना
भाजपा नेता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “जो राहुल गांधी संविधान की ‘लाल किताब’ लेकर पूरे देश में घूमते हैं और OBC के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं, उनके नेतृत्व में यह फैसला OBC , SC और ST समुदायों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है।”

क्या यही है कांग्रेस का सामाजिक न्याय?
मरांडी ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या यही उनका तथाकथित सामाजिक न्याय है, जहां बहुसंख्यक वंचित वर्गों के अधिकार छीने जाते हैं और तुष्टिकरण की राजनीति की जाती है? उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यह फैसला OBC समाज के साथ अन्याय है और भाजपा इसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगी।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *