विधायक राज ने हीरापुर चिल्ड्रेन पार्क का मामला विस में उठाया…

विधायक राज ने हीरापुर चिल्ड्रेन पार्क का मामला विस में उठाया…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में धनबाद जिला मुख्यालय में स्थित हीरापुर चिल्ड्रेन पार्क स्थित वॉलीबॉल मैदान को आधुनिक मैदान बनाने का मामला उठाया .विधायक सिन्हा ने सदन में जोरदार मांग करते हुए कहा कि हीरापुर चिल्ड्रन पार्क वॉलीबॉल मैदान जिसने राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी दिया है.उक्त वॉलीबॉल मैदान जो आज जीर्णशीर्ण स्थिति में है .उसे अविलंब आधुनिक संरचना युक्त चहारदिवारी सहित निर्माण कराया जाय .

सिन्हा ने सदन में कहा कि आवश्यक व्यवस्था की कमी के कारण स्थानीय महिला पुरुष खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.मैदान की घेराबंदी नहीं होने के कारण उक्त मैदान में असामाजिक तत्वों का अड्डा लगा रहता है .एवं जानवरों का चारागाह मात्र बनकर रह गया है.
अतः हीरापुर चिल्ड्रन पार्क, वॉलीबॉल मैदान को अविलंब आधुनिक संरचना युक्त बनाए जाने एवं चारदीवारी निर्माण प्रारंभ कराए जाने की जोरदार मांग की.

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने तारांकित प्रश्न के तहत स्वयंसेवी गृह रक्षकों को भविष्य निधि तथा सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान करने से संबंधित महानिदेशक सह समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्नि शमन के पत्र का हवाला देते हुए.संबंधित सवाल किया बिहार राज्य अंतर्गत स्वयंसेवी गृह रक्षक को जो कुल 20 वर्षों की सेवा जिसमें 10 वर्षों के सेवा दिवस पूरे होते हैं कि पूरा होने के पश्चात 60 वर्षों की आयु पूरी होने पर डेढ़ लाख एक मुफ्त अनुदान देय है.परंतु झारखंड राज्य अंतर्गत गृह रक्षों को यह प्रदान नहीं की जा रही है.झारखंड के स्वयंसेवी गृह रक्षकों को भी भविष्य निधि प्रदान किए जाने की जोरदार मांग विधायक श्री सिन्हा ने की.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *