रांची(RANCHI): झारखंड में पिछले 4 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था, लेकिन अब 29 मार्च तक राज्य का मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक बढ़ सकता है, और न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। राजधानी रांची में अगले 4-5 दिनों में पारा 35 डिग्री तक जा सकता है।
रविवार को राजधानी रांची में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। कुछ जिलों में ओलावृष्टि और आंधी भी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हुई, और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। आगामी दिनों में तापमान में और भी वृद्धि हो सकती है, और मौसम शुष्क रहेगा।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

