कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण पर संसद में जोरदार हंगामा, गुस्से में दिखे मल्लिकार्जुन खरगे…

कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण पर संसद में जोरदार हंगामा, गुस्से में दिखे मल्लिकार्जुन खरगे…

कर्नाटक(KARNATAKA): कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की संविधान पर कथित टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में हंगामा हुआ. विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “…बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कोई नहीं बदल सकता. कोई भी आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता. इसकी रक्षा के लिए, हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की. वे (एनडीए सांसदों की ओर इशारा करते हुए) भारत को तोड़ते हैं.” संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम आरक्षण के लिए बाबा साहब के बनाए संविधान को क्यों बदलना चाहती है? कांग्रेस के अध्यक्ष जो इस सदन में विपक्ष के नेता भी हैं, उनको जवाब देना चाहिए. अगर हिम्मत है, तो आज ही उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगें. हंगामे के कारण सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.

कर्नाटक के मुस्लिम आरक्षण पर लोकसभा में भी हंगामा हुआ. संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने कर्नाटक के मुस्लिम आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमला किया. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा जिसके बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

आरक्षण के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा
कर्नाटक विधानसभा में मुसलमानों को सरकारी ठेकों में चार फीसदी आरक्षण देने के प्रावधान वाला एक विधेयक के पारित किया गया. इसको लेकर विरोध जता रहे बीजेपी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक सोमवार को शुरू होने के दस मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया.

NEWSANP के लिए कर्नाटक से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *