प्रभावित लोगों के नियोजन सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जिप सदस्य संजय सिंह…

प्रभावित लोगों के नियोजन सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जिप सदस्य संजय सिंह…

धनबाद(NIRSA): निरसा के जीसीपीएल गोपीनाथपुर क्षेत्र के प्रभावित लोगों के नियोजन सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को जिप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू अपने दर्जनों समर्थकों के साथ गोपीनाथपुर के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान दर्जनों की संख्या जीसीपीएल कंपनी से प्रभावित पुरुष व महिला उपस्थित हुए। जिप सदस्य संजय सिंह सहित अन्य लोगों ने डॉ० बाबा साहेब अम्बेडकर एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भूख हड़ताल प्रारम्भ किया। इस दौरान सभी ने जीसीपीएल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भूख हड़ताल पर बैठे जिप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू ने कहा की जीसीपीएल कंपनी एमडीओ मोड़ की कंपनी है जो पिछले डेढ़ साल पूर्व शुरू हुआ है। लेकिन कंपनी आज तक आरएनआर नहीं बना पायी। साथ ही साथ कंपनी से प्रभावित लोगों के नियोजन का कोई पुख्ता नियम नहीं है। इसे लेकर दो माह पूर्व कंपनी के साथ पात्राचार कर स्थिति को स्पष्ट करने को कहा। परन्तु परन्तु प्रबंधक मेरी मांगों को अनसुना कर रही है। मजबूरन हमें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। जबतक हमारी मामागों पर सार्थक निर्णय नहीं हो जाता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *