धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बिरसा मुंडा स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा महानगर एकत्रीकरण में 13 नगरों से 307 की संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित हुए जिसमें सूर्य नमस्कार, सामूहिक समता, योग -व्यायाम आदि के उपरांत अंत में प्रांत पर्यावरण विभाग से आए श्रीमान सच्चिदानंद सिंह जी का उद्बोधन हुआ जिसमें उन्होंने संघ द्वारा चल रहे पंच परिवर्तन का विषय यथा कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, एवं स्व का भाव (स्वदेशी ) पर चर्चा अपना विषय रखा !एकत्रीकरण में मुख्य रूप से विभाग संघचालक केशव हडौदिया,सुनिल कुमार,पंकज सिंह ,विक्रम हिमालय,राकेश सुमन ,जय प्रकाश नारायण सिंह,महेंद्र स्वर्णकार,रविन्द्र साह,गोपाल कटेसरिया,बिनोद गुप्ता, नित्यानंद पान्डेय,उपस्थित थे।
परिचय -महानगर कार्यवाह राकेश सुमन, सुभाषित -श्री अनिल सिंह महानगर बौद्धिक प्रमुख, मुख्य शिक्षक -राहुल कुमार..
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

