रातभर जागकर पहरा दे रहे गांव वाले, क्यों…

रातभर जागकर पहरा दे रहे गांव वाले, क्यों…

झारखंड(JHARKHAND) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के बरवे, महुआ टोली, रिगा टोली और चारी गांव के लोग इन दिनों लकड़बग्घों के खौफ में जी रहे हैं। बीते सप्ताहभर से जंगल से आये 4 से 8 लकड़बग्घों का झुंड अंधेरे का फायदा उठाकर गांव में घुस रहा है और अब तक करीब 20 बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। डर के साये में जी रहे ग्रामीण अब लाठी-डंडे लेकर पहरा देने को मजबूर हैं। दिन में खेती-किसानी छोड़कर लकड़बग्घों की तलाश में टोली बनाकर जंगल की खाक छान रहे हैं। गांव के मुखिया का कहना है कि वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुआवजे की बात तो दूर, ब्लॉक प्रशासन ने अब तक मृत बकरियों के नुकसान पर कोई मदद नहीं दी। इस मामले पर अंचलाधिकारी उज्जवल सोरेन ने कहा कि एसडीओ से बात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे और जिनका नुकसान हुआ है, वे अंचल में आवेदन दें। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने कहा कि वन विभाग को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिये जायेंगे। सुनें क्या बोली मुखिया और गांववाले…

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *