बगोदर के प्रवासी मजदूर की आंध्रप्रदेश में मौत…

बगोदर के प्रवासी मजदूर की आंध्रप्रदेश में मौत…

गिरिडीह(GIRIDIH): बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के प्रवासी मजदूर महेंद्र भुईयां (32) की मौत आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के अलेट पाडू के नहर में डूबने से हो गया.

घटना की सूचना वहां काम कर रहे स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी. महेंद्र वहां मजदूरी करता था. शनिवार को कार्य स्थल के बगल की नहर में शौच के लिए गया था. इसी दौरान वह गहराई में चला गया. पानी अधिक होने डूबने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह घाघरा गांव पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया. साथ ही सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि दिलाने व शव लाने के संबंध में तत्काल अधिकारियों से बात की. मौके पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मण मंडल, रीतलाल महतो, विशुन महतो, राकेश चौधरी, हेमलाल महतो, बालेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

NEWSANP के लिए गिरिडीह से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *