झारखंड श्रमिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन…

झारखंड श्रमिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन…

धनबाद(NIRSA): झारखंड श्रमिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा रविवार पूर्वाहन को कंचनडीह मैदान में कोयला श्रमिकों की समस्या एवं समाधान विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता मजदूर नेता उपेंद्रनाथ पाठक, संचालन विजेंद्र भास्कर एवं धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद इम्तियाज ने किया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मन्नू तिवारी उपस्थित हुए। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के मजदूरो के शोषण की चर्चा की, उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में कोयला क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का ठेकेदारों एवं कंपनियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। उनके कल्याण के लिए हम सभी को पहल करने की आवश्यकता है। उन्होंने मजदूर नेता स्वर्गीय राम छबीला ओझा द्वारा मजदूर हित में किए गए कार्यों को याद दिलाया।

ट्रस्ट के संरक्षक विजेंद्र भास्कर ने बताया कि कोयला क्षेत्र के मजदूरों के सामाजिक,आर्थिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से कल्याण के उद्देश्य से ट्रस्ट की स्थापना की गई है। ट्रस्ट निरसा विधानसभा के ईसिएल मुगमा क्षेत्र,बीसीसीएल क्षेत्र सी वी एरिया 12 एवं कोयला आधारित उद्योगों के मजदूर,विशेष कर असंगठित क्षेत्र के मजदूरो एवं उनके परिजनों के हितों में काम करेगी।यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मधुरेंद्र गोस्वामी ने मजदूरों के हित में स्थापित ट्रस्ट को सार्थक पहल बताते हुए झारखंड श्रमिक कल्याण ट्रस्ट को हर संभव सहयोग एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।भाजपा नेता बांपी चक्रवर्ती ने कहां की मजदूर नेताओं ने ही मजदूरों का शोषण किया है ऐसे में मजदूरों का विश्वास नेताओं से उठ गया है ऐसे समय में ट्रस्ट की स्थापना से मजदूर में एक आशा की किरण जगी है।
मौके पर प्रेम प्रकाश पांडे,मोहम्मद जावेद,सलाउद्दीन अंसारी,रूपेश सिंह,डब्लू,जितेंद्र पांडे,अजीत तिवारी,विजय महतो, जितेंद्र कुमार गुप्ता, इस्तकार खान, इश्तियाक खान,समीर खान, विपिन बिहारी मंडल, दीनानाथ पाठक, राजकुमार यादव, राजकुमार महतो सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *