धनबाद(SINDRI): चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित श्री दामोदर नाथ शिव मंदिर प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 24 कुण्डिय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं शांतिकुंज से आए टोली द्वारा भजन संध्या,श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा विराट महायज्ञ को लेकर शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु माताएं बहने बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,इस कलश यात्रा में झरिया विधायक रागिनी सिंह की पुत्री शताक्षी सिंह, सुदाम डीह वार्ड नंबर 52 की पार्षद प्रियंका देवी, थाना प्रभारी अंशु कुमार झा ने यज्ञ मंडप पहुंचकर मां गायत्री,पुज्य गुरुदेव, भगवती माता को माथा टेका और और आशीर्वाद लिया। उपस्थित सभी लोगों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना किये। धनबाद बस्ता कोला गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी विभूति शरणं सिंह ने मंत्रोचारण कर अतिथियों को कार्यकर्ता भाई बहनों से चंदन टीका लगाया,पूष्पो से स्वागत किया इसके साथ ही मंत्र चादर पहना कर सम्मानित करने के पस्चात गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। यज्ञ मंडप से 501 कलश यात्रा के लिए माथे पर लिए, मुख्य क्लश को झरिया विधायक की पुत्री शताक्षी सिंह ने कन्या के मत्थे पर रखा एवं कुंवारी कन्या एवं महिलाओं के मत्थे पर पार्षद प्रियंका देवी गणमान्य भाई बहन क्लश रखे व गाजे बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गायत्री माता की जय, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, विचार क्रांति अभियान सफल हो, सफल हो।
के नारे लगाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया। जिसमें कन्याएं, महिलाएं और पुरुष पीले रंग के वस्त्र पहने और गायत्री परिवार के झंडे हाथ में लिए चल रहे थे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर विभिन्न स्थानों मुहल्ले से होते हुए , चासनाला मेन रोड होते के के गेट सुदामडीह के दामोदर नदी सूर्य धाम पहुंची, जहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ क्लश पूजा-अर्चना जल भरनी कार्यकर्म संपन्न कराया। जहाँ से कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर हरिद्वार से आएं टोली द्वारा आरती कर क्लश स्थापित किया गया। कलश यात्रा के दौरान जेएमएम के वरिष्ठ नेता संतोष महतो ने गायत्री परिवार के भक्तों के लिए चासनाला मोड़ में शर्बत की व्यवस्था की। इस व्यवस्था में हजारों भक्तों ने शर्बत पिया।
उन्होंने बताया कि गायत्री महामंत्र के दो प्रमुख उद्देश्य हैं -मनुष्य में देव्तव का वास हो और धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो। उन्होंने आगे बताया कि गायत्री मंत्र से सूर्य से ही सब कुछ संचालन होता है और अखिल भारतीय परिवार की 80 शाखाएं देश-विदेश में संचालित हैं। इस अवसर पर भजन गीत संगीत गायक से लाभ मिलता है। मन शांत रहता है। इसके साथ ही हरिद्वार से पधारे टोली वादक गायक प्रवचन कर्ता सहित अखिल विश्व गायत्री परिवार चासनाला के कर्मठ कार्यकर्ता सदस्यगण मौजूद थे। मौके पर चासनाला साउथ कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र के रहने वाले भाई, बहनों ,, बच्चो एवं प्रशासन के लोग कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे लोगों का योगदान सराहनीय रहा जो क्लश यात्रा में शामिल होकर कलश यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दिये।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

