सुधीर चौधरी में ऐसी क्या खूबी है जो दूरदर्शन उन्हें जनता के पैसे का एक करोड़ 40 लाख रु महीना दे रहा?

सुधीर चौधरी में ऐसी क्या खूबी है जो दूरदर्शन उन्हें जनता के पैसे का एक करोड़ 40 लाख रु महीना दे रहा?

DD न्यूज़ पर सुधीर चौधरी का नया शो, प्रसार भारती बोर्ड ने दी मंजूरी

नई दिल्ली(NEW DELHI): प्रसार भारती बोर्ड ने प्रसिद्ध न्यूज़ एंकर सुधीर चौधरी और M/s ESSPRIT Productions Pvt Ltd को DD न्यूज़ पर एक घंटे का विशेष शो बनाने की मंजूरी दे दी है। यह शो सप्ताह में 5 दिन प्रसारित होगा।
सुधीर चौधरी में ऐसी क्या खूबी है जो दूरदर्शन उन्हें जनता के पैसे का एक करोड़ 40 लाख रु महीना दे रहा?
सुधीर चौधरी का दूरदर्शन से भारी भरकम पैकेज पर करार जानकारों के गले से नीचे नहीं उतर रहा है। लोग उनके जेल जाने से लेकर अब तक की गई पत्रकारिता पर गंभीर सवाल उछाल रहे हैं। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि आखिर चौधरी में ऐसी क्या खूबी है जो उसे जनता के पैसे से मोटी तनख्वाह दी जा रही है…? नीचे एक-एक कर पढ़ें किसने क्या कुछ लिखा है।

सौरभ यादव :
एंकर सुधीर चौधरी आपके और हमारे टैक्स के पैसे से चलने वाले दूरदर्शन में जा रहे हैं…जहां उन्हें 14 करोड़ रुपये एक साल में मिलेंगे।
मतलब करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये महीना। मतलब करीब 5 लाख रुपये हर दिन मिलेंगे।
1 घंटे का एक शो होगा और सप्ताह में 5 शो करेंगे।
मतलब एक घंटे में हमारे और आपके करीब 7 लाख रुपये स्वाहा किये जाएंगे।
वैसे आप और हम अपना इतना पैसा सुधीर जी पर लुटाएंगे लेकिन इनमें ऐसी क्या खूबी है।

ओम थानवी :
If aajtak could hire him, why wouldn’t prasarbharati make use of his so-called “expertise” – in what, only god knows. This is the same “journalist” who, along with Sameer Ahluwalia, was arrested in 2012 in a video-graphed extortion case and spent time in Tihar jail.
डॉ मुकेश कुमार :
तिहाड़ी को दूरदर्शन साल के पंद्रह करोड़ देगा। क्यों देगा, उसमें क्या ख़ासियत है बताने की ज़रूरत नहीं है।
लेकिन ये पंद्रह करोड़ दूरदर्शन के नहीं हैं और न ही मोदी-शाह के।
ये पैसे हमारी आपकी जेब से दिए जाएंगे इसलिए इसका जमकर विरोध होना चाहिए।
कौन कहता है मोदी सरकार भ्रष्ट नहीं है….इससे नग्न भ्रष्टाचार भला और क्या हो सकता है कि दिन दहाड़े इतनी बड़ी रकम एक ऐसे आदमी की दी जाएगी जो वास्तव में पत्रकार ही नहीं है।
जिंदल से सौ करोड़ वसूली का फुटेज आज भी उपलब्ध है।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *