यात्रा : कूर्ग है भारत का स्कॉटलैंड, विदेशी पर्यटक भी आना करते हैं पसंद, यहां घूमने लायक हैं 7 बेहतरीन प्लेसेस, यहां की हरियाली देख हर किसी का घूमने का करता है मन…

यात्रा : कूर्ग है भारत का स्कॉटलैंड, विदेशी पर्यटक भी आना करते हैं पसंद, यहां घूमने लायक हैं 7 बेहतरीन प्लेसेस, यहां की हरियाली देख हर किसी का घूमने का करता है मन…

बेंगलुरू(BENGLORE) : विदेशी नजारों को घूमने का शौक रखने वाले कई लोग बजट या अन्य कई कारणों से दूसरे देशों की यात्रा नहीं कर पाते हैं। बहुत से भारतीय तो विदेश यात्रा का सपना देखते हैं। हालांकि विदेश जाने का सपना हर किसी का पूरा नहीं होता। विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो भारत में ही ऐसी जगहों की सैर कर सकते हैं, जो विदेशी नजारों का अनुभव कराएं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो विदेशो जैसा माहौल और दृश्य का अनुभव कराती हैं। सोशल मीडिया पर स्कॉटलैंड की तस्वीरें और वीडियो देखे होंगे? स्कॉटलैंड की प्राकृतिक सुंदरता आपको जरूर अपनी ओर आकर्षित करती होगी लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में भी स्कॉटलैंड है।
कर्नाटक के कुर्ग हिल स्टेशन को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। इसका कारण है कुर्ग की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों का आकर्षक नजारा और सुंदर पर्यटन स्थलों की विविधता।

कुर्ग के पहाड़ी दृश्य, हरी-भरी घाटियां, उच्च घास के मैदान और आदिवासी संस्कृति एक बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कर्नाटक के वायनाड जिले में स्थित यह प्रमुख पर्यटन स्थल है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। इसलिए भारत के इस पहाड़ी शहर को ‘भारत का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है।

कुर्ग का खूबसूरत नजारा :
इस हिल स्टेशन पर घूमने के लिए पर्यटकों को कई विकल्प मिलते हैं। यहां अब्बे फॉल्स, ईरपु फॉल्स, नालबंद पैलेस, राजा की गुंबद और मदिकेरी किले की सैर का अनुभव ले सकते हैं। साथ ही ओंकारेश्वर मंदिर,नामद्रोलिंग मठ और मंडलपट्टी व्यू पॉइंट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

NEWSANP के लिए बैंगलोर से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *