Success Story:पिता कर्मचारी, मां टीचर, बेटी ने यूट्यूब से की UPSC की तैयारी, बन गई IAS ऑफ‍िसर…

Success Story:पिता कर्मचारी, मां टीचर, बेटी ने यूट्यूब से की UPSC की तैयारी, बन गई IAS ऑफ‍िसर…

बिहार(BIHAR): बिहार के सीएम नीतीश कुमार से राज्य के ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने मुलाकात की. इसमें एक महिला आईएएस अधिकारी डॉ. आकांक्षा आनंद भी शामिल थीं. इन आईएएस अधिकारियों की मुलाकात काफी चर्चा में रही. आइए आपको बताते हैं डॉ. आकांक्षा आनंद के आईएएस बनने की कहानी कि कैसे वह एक वेटनरी डॉक्‍टर से आईएएस अधिकारी बन गईं.

IAS Akanksha Anand Story: पटना की रहने वाली हैं आकांक्षा आनंद
बिहार के पटना की रहने वाली डॉ. आकांक्षा आनंद के आईएएस बनने की कहानी काफी दिलचस्‍प है. आकांक्षा आनंद के पिता प्रवीण कुमार स्वास्थ्य विभाग में बतौर क्लर्क कार्यरत हैं और मां पुष्पा कुमारी बख्तियारपुर में नियोजित शिक्षिका हैं. शुरुआती पढ़ाई के बाद आकांक्षा ने मेडिकल फील्‍ड में जाने का मन बनाया, लिहाजा उन्होंने पटना वेटनरी कॉलेज से मेडिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. वह 2015-20 बैच की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रहीं.

ग्रेजुएशन के बाद शुरू की UPSC की तैयारी
आकांक्षा आनंद कॉलेज के समय से ही आईएएस बनना चाहती थीं. लिहाजा उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. इसी बीच उनकी नियुक्ति वेटनरी ऑफ‍िसर के रूप में सीतामढ़ी में हो गई, लेकिन वह अपने आईएएस बनने के सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करती रहीं.

पहले अटेम्प्ट में प्री भी नहीं निकला
डॉ. आकांक्षा आनंद ने ग्रेजुएशन के बाद जब पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी तो उन्हें सफलता नहीं मिली. पहले अटेम्प्ट में तो वह यूपीएससी प्री की परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं. इसके बाद उन्होंने सेल्‍फ स्‍टडी और यूट्यूब वीडियोज का सहारा लिया और उसी से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. कुछ शैक्षणिक संस्‍थानों से उन्‍होंने स्‍टडी मटेरियल भी मंगवाए.

दूसरे अटेम्प्ट में बन गईं टॉपर
आकांक्षा आनंद ने असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा दी. इस बार वर्ष 2022 की परीक्षा में उन्होंने 205वीं रैंक हासिल की. इस तरह आकांक्षा आनंद वेटनरी ऑफ‍िसर से आईएएस बन गईं. एक साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें बिहार कैडर का आईएएस नियुक्‍त किया गया. अब वह बिहार में तैनात हैं.

8 से 10 घंटे की पढ़ाई
आकांक्षा आनंद ने यूपीएससी में मिली सफलता के बाद बताया था कि कैसे उन्होंने घर पर रहकर 8 से 10 घंटे रोजाना पढ़ाई की. आकांक्षा ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि यूपीएससी की प्री और मेन्स परीक्षा देने के बाद उनकी जॉइनिंग वेटनरी ऑफ‍िसर के पद पर हो गई थी. मेन्स क्‍वालिफाई करने के बाद इंटरव्‍यू की तैयारी के लिए उन्होंने कई जगहों पर मॉक इंटरव्‍यू दिए, जिससे काफी सहायता मिली. इस तरह फाइनली उनका सेलेक्‍शन आईएएस के लिए हो गया.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *