जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों को सख्त हिदायत दी है कि बंद के दौरान उपद्रव या तोड़फोड़ करना उन्हें महंगा पड़ेगा….

जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों को सख्त हिदायत दी है कि बंद के दौरान उपद्रव या तोड़फोड़ करना उन्हें महंगा पड़ेगा….

रांची(RANCHI): 22 मार्च (शनिवार) को रांची बंद (चक्का जाम) है. इस दौरान आम लोगों को आवागमन के दौरान नुकसान या परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए रांची जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों को सख्त हिदायत दी है कि बंद के दौरान उपद्रव या तोड़फोड़ करना उन्हें महंगा पड़ेगा. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रांची जिला प्रशासन ने कहा है कि विभिन्न स्त्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर कतिपय सरना समिति के सदस्यों द्वारा 22 मार्च को रांची बंद एवं चक्का जाम का आह्वान किया गया है. बंद या चक्का जाम में शामिल किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई गैर कानूनी कार्य किया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *