मुस्लिम कोटा को लेकर कर्नाटक विधानसभा में बवाल, BJP विधायकों को उठाकर बाहर ले गए मार्शल….

मुस्लिम कोटा को लेकर कर्नाटक विधानसभा में बवाल, BJP विधायकों को उठाकर बाहर ले गए मार्शल….

कर्नाटक(KARNATKA):कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने शुक्रवार को ‘हनी ट्रैप’ मामलों के मुद्दे, मुस्लिम आरक्षण बिल पर हंगामा और सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 18 विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया।

विधेयक को कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच.के. पाटिल ने पेश किया। विपक्षी भाजपा और JD (S) ने एक मंत्री और अन्य राजनेताओं से जुड़े कथित ‘हनी-ट्रैप’ प्रयास की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग की।
भाजपा विधायकों ने सदन के स्पीकर के सामने आकर कागज फाड़कर और फेंककर हंगामा खड़ा कर दिया। विधानसभा से कई बीजेपी नेताओं को जबदस्ती बाहर किया गया।

NEWSANP के लिए कर्नाटक से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *