धनबाद(DHANBAD):पिछले कई दिनों से गरमी झेल रहे लोगों को गुरुवार की सुबह राहत मिली, जिले में दिन की शुरुआत बारिश से हुई, तो दिनभर रुक-रुक कर तेज हवा और गरज के साथ बारिश का दौर चलता रहा. सुबह में बारिश के बाद दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली, लेकिन तीन बजे फिर से अंधेरा छा गया. इसके साथ तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी, जो रुक-रुक कर जारी रही. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों तक मौसम का
मिजाज ऐसा ही रह सकता है. 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की
रफ्तार से चली हवा: गुरुवार को हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गयी. तेज हवा के कारण लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ा. अचानक मौसम में
वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग की मानें, ती 23 मार्च तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. 21 व 22 मार्च के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होगी, वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश के के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की है. खेतों में खास कर नहीं जाने को कहा गया है. 23 मार्च को हल्की बारिश के आसार है, तो 24 मार्च से मौसम साफ होना शुरू होगा, मौसम को लेकर किसानों में चिंता है गेहूं की फसल को भी क्षति पहुंच सकती है.
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

