छत्तीसगढ(CHATISHGARH): डबल इंजन सरकार में मार्च 2026 तक नक्सलियों के समूल सफाए को लक्ष्य को गति देते हुए सुरक्षा बल ने गुरुवार को बस्तर संभाग के बीजापुर व कांकेर जिले मेें हुए दो अलग मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद भी मिले हैं। बीजापुर में अभियान के दौरान नक्सलियों से लड़ते हुए डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान राजू ओयाम को वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
पुलिस के अनुसार बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले के सीमा पर गंगालूर थाना से लगभग 26 किमी दूर बैलाडीला पहाड़ी के पास पुरंगेल, गमपुर, एंड्री के जंगल व पहाड़ में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तक चले मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग पर 26 नक्सली के शव मिले हैं, जबकि इधर महाराष्ट्र की सीमा से सटे कांकेर व नारायणपुर जिले के सीमा पर हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर किया गया है।
NEWSANP के लिए छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट

