सुदामडीह के आयुष कुमार ने 91वा रैंक हासिल कर बढ़ाया माता पिता का मान…

सुदामडीह के आयुष कुमार ने 91वा रैंक हासिल कर बढ़ाया माता पिता का मान…

धनबाद(DHANBAD):आई आई टी रुड़की के द्वारा आयोजित गेट 2025 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें आई आई टी बी एच यू बनारस में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र एवं धनबाद के सुदामडीह रिवर साइड निवासी आयुष कुमार ने अपने विभाग में आल इण्डिया 91 रैंक हासिल किया है।
आयुष कुमार पेशे से सरकारी शिक्षक जितेन्द्र कुमार वर्णवाल एवं शिक्षिका संगीता वर्णवाल के कनिष्ठ सुपुत्र है। इनके बड़े पुत्र पीयूष कुमार एन आई टी सिलचर के अंतिम वर्ष के छात्र है। आयुष कुमार का लक्ष्य यू पी एस सी की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा करना है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किड्स एंजेल पब्लिक स्कूल सुदामडीह से एवं 12वीं की परीक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल राँची से उत्तीर्ण की है। उनके प्राचार्य विशाल श्रीवास्तव, उज्ज्वल तिवारी, नरेन्द्र मंडल, जयन्त सिन्हा, विश्वनाथ प्रसाद, राजेश झा, मेहजबीन शमीम, राखी कुमारी, अंगद पांडेय, महमूद आलम, सुनील सिंह आदि ने आयुष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *