गुप्तचरों की मदद से झारखंड और मध्यप्रदेश पुलिस को मिली बड़ी क़ामयाबी…

गुप्तचरों की मदद से झारखंड और मध्यप्रदेश पुलिस को मिली बड़ी क़ामयाबी…

एक करोड़ का सोना चांदी और हिरे के आभूषण के साथ मध्यप्रदेश से अकरम को पकड़ा…

बेटी की शादी करने कोलकाता से बिहार जा रहे वेवसाई की बस मे सफर के दौरान चोरी हुई थी जेवरात…

गुप्त सुचना के आधार पर तीन महीने बाद झारखंड और मध्यप्रदेश की संयुक्त छापेमारी मे मिली बड़ी कामयाबी…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड धनबाद पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है, 19 दिसंबर 2024 को कोलकाता से बिहार के मुजफ्फरपुर अपनी बेटी की शादी करने जा रहे चमड़ा वेवसाई मोतिउर रहमान अपने बेटे के साथ बस संख्या BR06PF3551 से जा रहे थे, रात को जब बस झारखंड धनबाद के गोबिंदपुर स्थित बस मे स्वार यात्रियों को भोजन करवाने के लिये माँ तारा होटल रुकी तो बस चालक और बस के कंडक्टर द्वारा बस मे सवार सभी यात्रीयों को होटल मे खाना खाने के लिये कहा गया, मोतिउर रहमान के पास एक करोड़ रुपए के ऊपर के मूल्य के सोना, चांदी और हिरे के आभूषण के साथ करीब दो लाख कैस सहित कई सामान थे, जिस कारण वह बस से सामान छोड़कर नही उतर रहे थे, पर बस चालक और कंडक्टर द्वारा उनको व उनके बेटे को जिद करके खाना खाने के लिये उतारा गया, ऐसे मे बस के गेट के सामने बस का एक स्टाफ खड़ा था, वहीं मोतिउर रहमान और उनका बेटा जल्दबाजी मे खाना खाकर बस मे आ गए और जब उन्होने अपना सामान देखा तो आभूषण से भरा बैग गायब था, जिसके बाद मोतीउर रहमान पागलों की तरह आभूषण से भरा बैग ढूंढने लगे, बस के बाहर खड़े बस के स्टाफ से पूछा उसने भी कुछ नही बताया, ऐसे मे होटल के बाहर खड़ा गार्ड ने कहा की उनकी गैर मौजूदगी मे एक आदमी बस मे घुसा था, पर वह कौन था वह नही पहचान पाया, ऐसे मे मोतीउर रहमान बस चालक और बस के कंडक्टर के ऊपर सक करने लगे और उन्होंने यह आरोप भी लगाया की दोनों की मिली भगत से ही उनका आभूषण से भरा बैग चोरी हुआ है, मोतीउर रहमान ने बस चालक को बस गोबिंदपुर थाना ले जाने को कहा पर बस चालक मोतीउर रहमान की बातों को नजर अंदाज करते हुए बस लेकर यह कहते हुए रवाना हो गया की बस मे सवार अन्य यात्रियों को समय पर मुजफ्फरपुर पहुँचाना है, उनको जो करना है वह मुजफ्फरपुर से करें या फिर गोबिंदपुर उतर जायें, मोतीउर रहमान चलती बस मे गोबिंदपुर थाना का नंबर जुगाड़ किया और थाना के अधिकारी को पूरी घटना बताई, थाना के अधिकारी ने मोतीउर रहमान को यह आश्वासन दिया की वह अपनी बेटी की शादी करके वापस आएँ उनकी शिकायत थाने मे दर्ज कर ली जायेगी, मोतीउर रहमान अपनी बेटी की शादी कर वापस गोबिंदपुर थाना पहुँचे और थाने मे शिकायत दर्ज करवाई इस दौरान उनकी बेटी भी सोसल मिडिया पर अपने परेशान पिता की मदद करने व चोरी के आभूषण ढूंढने की अपील झारखंड पुलिस व झारखंड सरकार से की, बेटी की अपील और पिता की कड़ी मेहनत और लगन काम आई पुलिस ने मामले की जाँच मे उनके कुछ गुप्तेचरों द्वारा यह पता चला की चोरी का आभूषण मध्यप्रदेश जा चूका है, जहाँ आभूषण को गलाकर बेचने का काम हो रहा है, झारखंड धनबाद की गोबिंदपुर पुलिस अपने गुप्तेचरों की निशांदेही पर मध्यप्रदेश पहुँची जहाँ मनावर जिला के खेरवा जागीर थाना इलाके से 18 मार्च 2025 यानि की मामले के तीन महीने बाद मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाते हुए 35 वर्षीय अकरम खान नामक एक स्कस को गिरफ्तार किया वहीं जब पुलिस ने मामले मे अकरम से जब शख्ती से पूछताछ शुरू की तो अकरम की निशांदेही पर चोरी का सारा आभूषण एक के बाद एक सारा बरामद हो गया, जिसके बाद झारखंड पुलिस आरोपी के साथ जब्त आभूषण को लेकर धनबाद पहुँची जहाँ एक संवाददाता सम्मलेन के दौरान झारखंड पुलिस अधिकारी दिनेश प्रसाद, विवेक चौधरी व मध्यप्रदेश पुलिस ने झारखंड से लेकर मध्यप्रदेश तक चलाई गई पूरी ऑपरेशन का विवरण विस्तार से बताया.

NEWSANP के लिए धनबाद से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *