आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के बीएनआर स्थित रबिन्द्र भवन मे एक संवाददाता सम्मलेन कर कुलटी विधानसभा इलाके के रहने वाली जनता को सरकारी सुविधाओं से वंचित होने का गंभीर आरोप लगाया है, साथ मे उन्होने अपने आरोपों मे पश्चिम बर्धमान तृणमूल के जिला चेयरमेन उज्वल चटर्जी के कार्य क्षेत्र पर भी कई सवाल खड़े किये हैं और उन्होंने कहा है की उज्वल चटर्जी कुलटी विधानसभा इलाके मे पार्टी के लिये कुछ नही कर रहे हैं, वह कुलटी आसनसोल के कुछ कॉन्ट्रेक्टरों के साथ मिलकर कॉन्ट्रेकटरी कर रहे हैं, यही कारण है की पिछले कुछ चुनावों मे तृणमूल कुलटी विधानसभा क्षेत्र से बुरी तरह हार रही है, यहीं नही उन्होंने कुलटी के तृणमूल ब्लॉक और युवा प्रेसिडेंट पर भी सवाल उठाया है और यह कहा है की वह भी पार्टी मे पद पाकर पार्टी के लिये कुछ नही कर रहे हैं, जिस कारण अब मजबूरन उनको पार्टी के लिये मैदान मे उतारना पड़ रहा है, उन्होंने कहा की कुलटी के श्री अस्पताल मे एक 65 वर्षीय जरीना खातून नाम की महिला इलाज के लिये पहुँची थी, जिनके पास स्वास्थ्य साथी कार्ड था, कार्ड मौजूद रहने के बाद भी अस्पताल के कर्मचारियों ने उनको पहले ओपीडी मे भेजा और विभिन्न प्रकार के शारीरिक जाँच के नाम पर करीब 31 हजार 600 रुपए का बिल बना दिया और उनसे पैसे वसूल लिये, जिसका रिपोर्ट उनके पास आया जिस रिपोर्ट पर उन्होंने जरीना खातून को लेकर अस्पताल का दौरा किया और गरीब जरीना से टेस्ट के नाम पर वसूले गए पैसे सिग्र ही वापस करने की अपील की जब अस्पताल पक्ष से पैसे वापस करने पर मना किया गया तो उन्होंने राज्य स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग तक शिकायत कर दी तृणमूल नेता द्वारा शिकायत करने के बाद मामले मे कार्रवाई शुरू हुई और बुजुर्ग मरीज जरीना को अस्पताल पक्ष ने पैसे वापस किये, अख्तर ने कहा कुलटी ही नही बल्कि जिले मे ऐसे कई अस्पताल हैं जो इस तरह से गरीबो से शारीरिक जाँच के नाम पर पैसे वसूलने का काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा जिसके पास पैसे हैं वह तो पैसे देकर जाँच करवा लेगा पर जिसके पास पैसे नही हैं वह कहाँ से जाँच करवाएंगे, इसके अलावा अख्तर ने कुलटी के राशन डिलरों द्वारा की जा रही मनमानी पर भी सवाल खड़े किये उन्होंने कहा की राज्य की जनता को सरकारी सुविधाएं उनके घरों तक पहुँचाने के लिये राज्य सरकार द्वारा दुवारे सरकार के नाम पर एक अभियान चलाई जा रही है, जिस अभियान मे तमाम राशन डिलरों को यह कहा जा रहा है की जिस तरह सरकारी योजना राज्य की जनता के घरों तक पहुंचाई जा रही है ठीक उसी तरह वह भी राशन जनता के घरों तक पहुँचाने का काम करें, उन्होंने कहा जिले के डेपोटी डायरेक्टर ऑफ राशनिंग कंट्रोलर ने भी राशन डिलरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा की वह अपने साथ अपने इलाके की जनता के द्वार पहुँचे और उनके द्वार पर ही वेट मशीन से अनाज वजन करें पर्ची काटे और जनता को राशन वित्रण करें, ऐसे मे अगर कोई जनता अपने घर मे उपलब्ध ना हो तो उनको राशन दुकान मे राशन देने की वेवस्था करें पर राशन डीलर सरकार व उनके मुलाजिमो की बात को अनदेखा कर रहे हैं और अपनी मनमानी करते हुए लोगों को राशन दुकान बुलाकर उनको घंटों राशन के लिये खड़ा कर दे रहे हैं जिससे जनता को काफी तकलीफो का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा अगर जिले के अस्पताल और राशन डीलर अपनी मनमानी से बाज नही आए तो वह जनता के मूल अधिकार के लिये अपने पार्टी के आला नेताओं के साथ -साथ तृणमूल सुप्रीमो सह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी तक को शिकायत करेंगे अगर जरुरत पड़े तो वह उग्र आंदोलन करने पर भी उतारू हो जाएंगे.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

