धनबाद(NIRSA): मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए प्रखंड कार्यालयों में महिलाओं की भीड़ लग रही है मंगलवार को एग्यारकुण्ड प्रखण्ड सह आंचल कार्यालय में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे दिन कार्यालय परिसर में गहमा-गहमी रही।भीड़ इतनी अधिक थी कि अंचल कार्यालय गेट से लेकर सड़क तक महिलाओं की लंबी कतार लग गयी थी। बता दें कि अंचल कार्यालय खुलने से पहले से ही महिलाओं की कतार लग गयी थी, महिलाओं ने बताया कि उन्हें शुरू में महिला सम्मान योजना का पैसा मिला, लेकिन दूसरे माह से खाता में पैसा नहीं आया. बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं भी थीं, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन, तो कर दिया है, पर हार्ड कॉपी जमा नहीं हुआ है. इसलिए हार्ड कॉपी जमा कर अपडेट कराने पहुंची थीं. वहीं कई ऐसी महिलाएं भी कार्यालय पहुंची थी, जिनके आवेदन में त्रुटि थी।
2.96 लाख का भुगतान 75 हजार का पैसा होल्ड
धनबाद जिला में करीब 2.96 लाख महिलाओं के खाते में होली से पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गयी है. वहीं करीब 75 हजार महिलाओं के आवेदन में त्रुटि होने के कारण होल्ड कर दिया गया है. इसका सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद भुगतान करने की बात कही जा रही है. सूचना के मुताबिक कई महिलाओं के फॉर्म में दिये गये बैंक अकाउंट नंबर व ऑनलाइन अकाउंट नंबर अलग-अलग मिले हैं. ऐसी त्रुटियों के कारण भी लाभुकों को होल्ड पर रखा गया है. कहीं-कहीं सभी फॉर्म सही है, इसके बाद भी आवेदिका के खाते में राशि नहीं जा रही है. यह निरसा,कलियाशेल, एगयारकुंड सहित चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र समेत हर प्रखंड का मामला है. इसके कारण महिलाएं दर-दर भटक रही हैं।जीप गुलाम कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना का राशी सभी महिलाओ को मिलेगा,जांच जारी हैं देखा गया कि जो इस योजना का लाभुक नहीं हैं वैसे भी लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं जिसके कारण जरूरत मंद महिलाए इस योजना से वंचित हैं कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं जल्द ही सभी के खाते में राशी जायेगा।इस मुद्दे पर एगयारकुंड प्रखण्ड के उपप्रमुख बिनोद दास ने कहा कि 2024 चुनावी वर्ष था सूबे की हेमंत सरकार सत्ता में आने के लिए योजना को लॉन्च किया दो तीन माह महिलाओं के खाते में राशी भी भेजी गई और जैसे ही चुनाव जीते वैसे ही इस योजना के लाभुकों को छटनी शुरू कर दिया गया है,जिससे साफ जाहिर होता हैं कि यह मुख्यमंत्री का चुनावी जुमला था जिसके कारण मईया बहना प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
