पटना(PATNA): होली के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।
पटना से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने 18 मार्च को पटना से दिल्ली के लिए एक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन आज यानी मंगलवार को शाम 5:50 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का सफर लगभग 16 घंटे का होगा। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी।
राजगीर से आनंद विहार के लिए भी स्पेशल ट्रेन
इसी तरह 18 मार्च को राजगीर से आनंद विहार के लिए भी एक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी। यह ट्रेन रात 11:30 बजे राजगीर से रवाना होगी और 2:10 बजे पटना पहुंचेगी। फिर यह आनंद विहार के लिए रवाना होगी।
विशाखापत्तनम के लिए भी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने 24 और 31 मार्च को पटना से विशाखापत्तनम के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन गया, कोडरमा, बोकारो, रांची और संबलपुर के रास्ते विशाखापत्तनम तक पहुंचेगी।
दरभंगा-शालीमार जननायक एक्सप्रेस के रैक में बड़ा बदलाव
उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए भी एक खुशखबरी है। दरभंगा से शालीमार जाने वाली जननायक एक्सप्रेस के रैक में बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस ट्रेन में राजधानी एक्सप्रेस जैसी आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी। नये रैक के साथ यह ट्रेन 18 मार्च को दरभंगा से रवाना होगी और 20 मार्च को अमृतसर से लौटेगी।
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट
