पिछले चार महीनों से पेयजल की समस्या से जूझ रही 70 नंबर वार्ड की जनता ने किया प्रदर्शन…

पिछले चार महीनों से पेयजल की समस्या से जूझ रही 70 नंबर वार्ड की जनता ने किया प्रदर्शन…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 70 के केंदुआ बाजार सहित उसके आसपास के कई इलाके पिछले चार महीनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं, इलाके की जनता का आरोप है की उन्होंने इलाके मे होने वाली पेयजल की समस्याओं को लेकर कई बार इलाके के तृणमूल पार्षद वकील दास के पास गए पर उन्होंने उनको सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिया कभी उनकी सनास्याओं का हल नही किया, वह अगर चाहते तो उनकी समस्याओं का हल जरूर निकलता पर उन्होंने चाहा नही, इलाके की एक महिला शर्मीला ठाकुर का यह कहना है की पानी की समस्या के कारण उनके घर मे खाना बनाने से लेकर नहाने फीचने की भी दिक्क़त हो गई है, उनको अपने घर मे पानी की समस्या को समाधान करने के लिये दूसरे वार्ड मे जाकर पानी लाना पड़ता है, जिसमे उनका ही नही बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों का काफी समय निकल जाता है, ऐसे मे वह रोजगार के लिये भी सही समय पर घर से निकल नही पाते यही कारण है की आज उनको अपने परिवार के सदस्यों के साथ पेयजल की समस्या को समाधान करने के उदेश्य से आंदोलन करना पड़ रहा है, पेयजल के लिये इलाके मे चल रहे आंदोलन मे शामिल अन्य लोगों ने कहा अभी तो गर्मी शुरू हुई है, जब शुरुआती दौर मे यह हाल है तो आगे की स्थिति क्या होगी उनका क्या होगा इलाके के लोग तो पानी के एक -एक बून्द के लिये तड़प कर मार जायेंगे, उन्होंने कहा जबतक उनकी समस्याओं का हल नही होता वह अपना आंदोलन बंद नही करेंगे वह यह आंदोलन जारी रखेंगे, वहीं इलाके मे पानी को लेकर चल रहे आंदोलन की खबर सुन मौके पर पुलिस तो पहुँची ही साथ मे 70 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद वकील दास भी पहुँच गए, जिन्होंने एक बार फिर लोगों को यह दिलासा दिलाया की इलाके मे बहोत जल्द एक रिजर्वर बनने वाला है, जो निगम ने पास कर दिया है, किसी कारण वस काम शुरू नही हो पाया है, जिसके लिये वह निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाक़ात करेंगे जबतक रिजर्वर बन नही जाता लोगों की जल समस्या दूर नही हो जाती उससे पहले वह तत्काल पानी का टेंकर इलाके मे भेजने के लिये मेयर से अपील करेंगे, पार्षद के इस आश्वासन के बाद पेयजल आपरूति के लिये प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारीयों ने अपना प्रदर्शन स्थगित किया साथ मे उन्होंने पार्षद को यह चेतावनी भी दी अगर उनको पानी नही मिला तो वह इस बार पानी के लिये उग्र आंदोलन करने पर विवस हो जायेंगे.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *